: श्रावण के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालु उमडे, बैजनाथ महादेव का किया आकर्षक श्रृंगार
Mon, Jul 26, 2021
बदनावर । श्रावण मास के पहले सोमवार को आज श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पर सुबह से ही दर्शनार्थियों की लाइन लग गई रिमझिम बरसते पानी में भी भोले के भक्त बाबा के दर्शन के लिए खड़े रहे। आज बैजनाथ महादेव का ध्यान मुद्रा में आकर्षक श्रृंगार किया गया स्थानीय कलाकार महेश पवार ने मावा से यह श्रृंगार किया । भक्तों को इस दिन का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इस माह में जहां एक ओर रिमझिम बारिश की फुहार बरसती है तो वहीं दूसरी ओर भगवान शिव की कृपा। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है, इस माह में भगवान शिव का पूजन- अर्चन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस महीने में शिवभक्त सोमवार व्रत, रूद्राभिषेक और मंत्र जाप से भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, आरोग्यश्वर महादेव महादेव मंदिर, आनंदेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर, श्री सब्जेश्वर महादेव मंदिर व प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर चहल पहल रही।
बाबा महाकाल निकले भक्तों को दर्शन देने
सावन के प्रथम सोमवार को महाकाल मंडल द्वारा सुसज्जित रथ पर सवार होकर बाबा महाकाल पिपलेश्वर महादेव मंदिर से बाबा की सवारी बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना पश्चात बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले भ्रमण के पश्चात पिपलेश्वर मंदिर पर आरती के साथ रथ यात्रा का समापन होगा।
: राजोद स्कूल परिसर में पौधारोपण किया
Mon, Jul 26, 2021
सरदारपुर(आज़ाद अग्निहोत्री):- शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजोद के स्कुल परिसर में स्कुल संस्था द्वारा परिसर में 50 पौधे का रोपण किया गया जिसमें आम, निंबु, नरियल, शीशम आदि के पौधे लगाए गए साथ ही पौधे की उचित रख रखाव पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस, उपसरपंच बग्दीराम बंबोरिया, जनपद प्रतिनिधि हिरालाल धाकड़, मधुसूदन बाहेती, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्रसिह राठौर, वरिष्ठ पत्रकार नंदराम नायमा, सुरेश द्विवेदी, रविराज जायसवाल, मनमोहन उपाध्याय, अनिता मेडा, रमाकांत देराश्री, रमेश चौहान, परमानंद बग्गड, राकेश बरेलिया, गोवर्धन कावल्या, मडिया भाभर सहित स्कूल स्टाफ मोजुद था।
: अमका झमका में जयस की बैठक सम्पन्न हुई
Mon, Jul 26, 2021
सरदारपुर(आज़ाद अग्निहोत्री):- जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) सरदारपुर ने अमझेरा ब्लॉक के अमका झमका धाम अमझेरा पर सामाजिक बैठक रखी गई थी जिसमे आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने पर चर्चा की गई। साथ ही सरदारपुर विधानसभा के 16 पंचायत व 5 ब्लॉक जयस अध्यक्ष ओर सरदारपुर महासचिव मोहन पटेल की नियुक्ति व कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक सरदारपुर जयस अध्यक्ष अखिलेश डामोर की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू मेहरा धार जिला उपाध्यक्ष, मनावर तहसील जयस प्रभारी सुनील चौहान एवं सुनील स्टार चौहान विशेष अतिथि सरदापुर, जयस संरक्षक भारत सिंह खराड़ी, तहसील प्रभारी सुनील डामोर, तहसील प्रवक्ता अनिल नर्वे, उपाध्यक्ष विदेश गणावा, भीम आर्मी गंधवानी तहसील अध्यक्ष विजय महोनिया, अशोक सिगार, प्रवीण कटारा, रामप्रसाद भूरिया, गोपाल डामोर एवं साथ ही इस अवसर पर जयस आदिवासी कर्मचारी अधिकारी समन्वय संघ(जकास) की सरदारपुर तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सरदारपुर तहसील के जकास अध्यक्ष हिमतसिंह सिंगार, उपाध्यक्ष महेश नलवाया, कोषाध्यक्ष भारतसिंह खराड़ी को जकास के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश महावी, महासचिव ध्रुव चौहान की अनुशंसा पर सर्वानुमति से मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीके कमल राज ने किया व कार्यक्रम का आभार मोहन पटेल ने रखा। मुख्य अतिथि राजू मेहरा ने कहाँ की जयस के सभी युवाओं को आगामी चुनाव मे भागीदारी हो इसके लिए अभी से अच्छी तैयारी करे तथा जयस संगठन को ग्रामीण क्षेत्र मे मजबूत करे ताकि भविष्य मे हम अपने हक व अधिकारों को प्राप्त कर सके। मनावर जयस प्रभारी ने कहाँ की वर्तमान मे युवाओं को सेवधानिक दायरे मे अनुशासन पूर्वक ग्रामीण क्षेत्रों मे जयस को मजबूत करे तथा धर्म, जाति विशेष पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी ना करे और आगामी 9 अगस्त के सप्ताहिक कार्यक्रम हेतु अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर सें परमिशन लेवे।