: कल होगा बदनावर में नि:शुल्क न्यूरोथैरेपी शिविर का आयोजन
Sat, Nov 12, 2022
बदनावर। श्री सहयोग सेवा संस्था व भारत विकास परिषद द्वारा कल बदनावर में पहली बार निःशुल्क न्यूरोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर प्रातः 9.30 बजे से 4 बजे तक सहयोग हॉस्पिटल माथुर कॉलोनी बदनावर में आयोजित किया जाएगा।भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि न्यूरोथैरेपी एक वैकल्पिक उपचार पद्धति है, जो मुंबई के डॉ. लाजपतराय मेहराजी की खोज है, जिसमें किसी भी बिमारी को दवाई दिये बिना ठीक किया जाता है। यह योग, प्राणायाम जैसी अनुभव से प्राप्त प्रकृति है, जिसमें खास तरीकों से विभिन्न ग्रन्थियों को उकासाकर शरीर के अंदर रक्त संचार की गड़बड़ियों को ही नहीं, बल्कि हार्मोन्स, एन्जाइम, विटामिन्स इत्यादि के असन्तुलन को भी सुधारते है। रोगी किसी भी प्रतिकूल या उपचार के प्रभाव से पीड़ित नहीं होता है।
इस शिविर में वरिष्ठ न्यूरोथैरेपी विशेषज्ञ भरत जोशी (भोपाल), कैशव प्रसाद (जबलपुर), बलवन्त चौहान (बडवानी), मनोज मिनारे (सेंधवा), सुखलाल मुजाल्दे (कुक्षी), राकेश पनियारे (बडवानी), राहुल चौहान (इन्दौर), प्रभु जमरे (बडवानी), महेश चौहान (बदनावर) एंव भरत गोयल (इन्दौर) अपनी सेवाए देंगे।न्यूरोथेरेपी एक डग लैस थेरेपी है यह अच्छे स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिये शरीर निहित्त शक्ति को प्रोत्साहित करना है। न्यूरोथेरेपी लक्षणों के बजाय रोग के मूल कारण पर केन्द्रीत है।निम्न बिमारियों को ईलाज न्यूरोथैरेपी से किया जाता है बिना दवाई के लकवा, गठिया वात, स्पॉडिलाईटिस, स्लिप डिस्क, साईटिका, अर्थराईटिस, घुटने का दर्द। कमर दर्द, सर्वाइकल तथा जोड़ो का कोई भी पुराना दर्द। डायबिटीज, थैलेसिमिया, थाईराईड, पार्किन्सन (हाथ व पैर कॉपना), डिप्रेशन शरीर की गाठे (बॉडीसिस्ट),माइग्रेन, मनेजाइटिस, साइनोसाइटिस, महिलाओं की सभी बिमारियों स्त्री रोग, मिर्गी । ल्यूकोरिया, मल्टीपल स्क्लोरोसिस, मोटर न्यूरॉन इत्यादि पुरानी से पुरानी बीमारीयाँ। मन्दबुद्धि, आटिज्म, मंगोल चाईल्ड, गैस, एसीडिटी, कब्ज, पेट दर्द आदि । खाँसी, बुखार, चिकनगुनिया, डेंगू, अस्थमा, नसों का दबना, माँसपेशियों का खिंचाव, कानों में आवाज आना इत्यादि रोगों का उपचार किया जावेगा बिना दवाई के ।शिविर में पंजीयन के लिए प्रभारी महेश गुप्ता व ईश्वर जोशी से संपर्क करें।सहयोग सेवा संस्था के अध्यक्ष मनोज सोमानी,सर्वेश मण्डलेचा,मालव राजपुरोहित, विनोद शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
: धार क्राइम ब्रांच ने बदनावर में जुए के अड्डे पर मारा छापा 32 जुआरियों से 1लाख 61हजार जब्त
Sat, Nov 12, 2022
बदनावर। बीती रात बदनावर के घटगारा के समीप जुएं के अड्डे पर धार क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात दबिश देकर 32 जुआरियों को पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों के पास से 1लाख 61हजार नकदी सहित ताश पत्ते व वाहन भी पुलिस ने जब्त किए।जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच डीएसपी निलेश्वरी डावर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घटगारा के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे होटल ग्रीन मालवा में जुआ चल रहा है। जहां बाहर से भी जुआरी जुआ खेलने आते है।सूचना के बाद टीम ने रात में दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा है। जिनमें बदनावर के 8 इन्दौर के 7 बड़नगर के 5 देवास के 3 उज्जैन व खाचरोद के 2-2 एवं महेश्वर,नागदा जंक्शन, सैलाना,बड़वानी,लाबरीया के जुवारी पकड़े जिनके पास से 1 लाख 61 हजार रुपए नगद जब्त किए। जुआं खेलने के लिए यहां जुवारी फोर व्हीलर और टू-व्हीलर वाहनों से आते थे।पुलिस अगर बदनावर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी तरह छापामार कार्रवाई करें तो जुएं और सट्टे का बड़ा कारोबार संचालित होते हुए पकड़ा जा सकता है।
: जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न
Wed, Nov 9, 2022
बदनावर। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिलास्तरीय अन्तर महाविद्यालयीन कबड्डी पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन आज शासकीय महाविद्यालय बदनावर में हुआ। जिसमें जिले के 13 महाविद्यालयों की टीमों ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी टेलर व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी. एस. राठौर द्वारा सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर नवनिर्मित कबड्डी खेल मैदान की पूजा कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया तथा सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया। फाइनल मुकाबला शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार एवं शासकीय महाविद्यालय बदनावर के मध्य हुआ जिसमें शासकीय महाविद्यालय बदनावर विजेता रहा। मैच रेफरी की भूमिका किरण गुर्जर एवं प्रकाश चौधरी केशव पंवार ने निभाई। जिला स्तरीय श्रेष्ठ प्रदर्शन में चयनित टीम संभाग स्तर पर प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी।सम्पूर्ण प्रतियोगिता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी टेलर के मार्गदर्शन एवं अथव प्रयास से डॉ. भावना यादव क्रीडा अधिकारी के नेतृत्व में सपन्न हुई कार्यक्रम में डॉ. किशोर पटेल ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। सवसिंह चौहान तकनीकि सहायक थे। टीम मैनेजर एवं कोच के रूप में डॉ. प्रवीण माने, प्रो. भगवानसिंह सोलंकी, श्री उमंग, अंकित सक्सेना, शेरसिंह सोलंकी, रीना खाण्डेकर, डॉ.आई.एस. डॉवर, अविनाश यादव, हिमांशु भालसे, आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टॉफ प्रो. अनिल मादावत, डॉ. केशर शर्मा, डॉ. अमित पाटीदार, डॉ. चेतना' ठाकुर, डॉ. अनिता मुकाती, डॉ. शिखा द्विवेदी, कमलेश मेडा, छाया मुवेल, मदनलाल रजक, विक्रमसिंह चौहान, सचिन बर्मन, राहुल आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र डोडिया ग्रंथपाल के द्वारा किया गया आभार प्रो. अनिल मादावत ने माना।