: प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता खेलने के लिए सागर जाएगी पुनम
Thu, Nov 17, 2022
बदनावर। आईजी पब्लिक स्कूल की बालिका सुश्री पूनम- किशोर डाबी बोराली प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता खेलने के लिए सागर जाएगी । इस उपलब्धि के लिए बालिका में बहुत उत्साह है ।पूनम का कहना है कि मेरी बचपन से ही इच्छा थी कि मैं खेल जगत में जाऊं ।आज मैं प्रदेश स्तर पर खेलने जा रही हूं ।यह मेरा सौभाग्य है मेरे इस सपने को आईजी पब्लिक स्कूल ने पूरा किया है मैं इस विद्यालय में नर्सरी सै पढ़ रही हूं । इसी विद्यालय से मेरी बहन मुस्कान डाबी जो आरटीई के तहत निशुल्क अध्ययनरत रहते हुए उसका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान के लिए हुआ था वह आज वहां अध्ययनरत हैं मुझे उम्मीद है कि वह भी हमारे परिवार का नाम रोशन करेंगी ।मैं अपने आईजी स्कूल परिवार को धन्यवाद देती हूं शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में कुशल और निपुण बन रहे हैं । जिस प्रकार एक मूर्तिकार पत्थर को मूर्ति का आकार देता है ठीक वैसे ही हमारा विद्यालय हम सभी बच्चों को मूर्तियां बनाने में लगा हुआ है। हम सब बच्चे इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरे विद्यालय परिवार को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देते हैं । आज मैं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दंभ दिखा कर हमारे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करूं इसी आशा और उम्मीद के साथ बड़े उत्साह के साथ मैं प्रदेश स्तर पर खेलने जा रही हूं ।आईजी परिवार द्वारा बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई देते हुवे ईश्वर से प्रार्थना की कि वह अपने लक्ष्य में जरूर कामयाब हो और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करें।
: निर्माणाधीन मकान के समीप का दो मंजिला मकान धसा
Thu, Nov 17, 2022
बदनावर। दुर्गा चौक के समीप सुभाष मार्ग में निर्माणाधीन मकान के पास का दो मंजिला मकान धसा। मकान में रहने वाले परिवार के तीन सदस्यों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घटना गजेंद्र टेलर के निर्माणाधीन मकान के समीप राजेंद्र सोलंकी,मोहन सोलंकी टेलर साहब के मकान में हुई। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हुई जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य जारी। नगर परिषद सीएमओ आशा भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंची।
: प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शरद सिंह सिसोदिया ने किया बदनावर क्षेत्र का दौरा
Wed, Nov 16, 2022
बदनावर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शरद सिंह सिसोदिया ने बदनावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव बालोदा(बुजुर्ग),ग्वाला,खिलेडी, कडोद व कड़ोद कला,गोपाल खेड़ी, कोद, भेसोला,धारसीखेड़ा,मुलथान, बदनावर,ढोलाना में शोक सभा बैठक में शामिल हुए वह कांग्रेस जनों से मुलाकात क व ढोलाना में पाटीदार समाज धर्मशाला में आयोजित सुंदरकांड पाठ में सम्मलित होकर भजन कीर्तन व भोजन प्रसादी कर के धर्म लाभ लिया व हनुमान जी से बदनावर की जनता के सुखमय जीवन की कामना की ।