Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

Kailash Gupta

Wed, Nov 9, 2022
Post views : 93
बदनावर। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिलास्तरीय अन्तर महाविद्यालयीन कबड्डी पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन आज शासकीय महाविद्यालय बदनावर में हुआ। जिसमें जिले के 13 महाविद्यालयों की टीमों ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी टेलर व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी. एस. राठौर द्वारा सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर नवनिर्मित कबड्डी खेल मैदान की पूजा कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया तथा सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया। फाइनल मुकाबला शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार एवं शासकीय महाविद्यालय बदनावर के मध्य हुआ जिसमें शासकीय महाविद्यालय बदनावर विजेता रहा। मैच रेफरी की भूमिका किरण गुर्जर एवं प्रकाश चौधरी केशव पंवार ने निभाई। जिला स्तरीय श्रेष्ठ प्रदर्शन में चयनित टीम संभाग स्तर पर प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी। सम्पूर्ण प्रतियोगिता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी टेलर के मार्गदर्शन एवं अथव प्रयास से डॉ. भावना यादव क्रीडा अधिकारी के नेतृत्व में सपन्न हुई कार्यक्रम में डॉ. किशोर पटेल ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।  सवसिंह चौहान तकनीकि सहायक थे। टीम मैनेजर एवं कोच के रूप में डॉ. प्रवीण माने, प्रो. भगवानसिंह सोलंकी, श्री उमंग, अंकित सक्सेना, शेरसिंह सोलंकी, रीना खाण्डेकर, डॉ.आई.एस. डॉवर, अविनाश यादव, हिमांशु भालसे, आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टॉफ प्रो. अनिल मादावत, डॉ. केशर शर्मा, डॉ. अमित पाटीदार, डॉ. चेतना' ठाकुर, डॉ. अनिता मुकाती, डॉ. शिखा द्विवेदी, कमलेश मेडा, छाया मुवेल, मदनलाल रजक, विक्रमसिंह चौहान, सचिन बर्मन, राहुल आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र डोडिया ग्रंथपाल के द्वारा किया गया आभार प्रो. अनिल मादावत ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन