: विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास खेलों से ही संभव है - मुकेश जैन
Tue, Jan 10, 2023
बदनावर। काश्यप विद्यापीठ का 25वां वार्षिक खेल समारोह सम्पन्न खेल ही जीवन का महत्वपूर्ण अंग है । विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास खेलों से ही संभव है। खेलों में भाग लेना महत्वपूर्ण है। हार और जीत इसका अनुभव है। टीम भावना, प्रेम- स्नेह, व आपसी मेलजोल खेलों की विशेषताएं हैं। काश्यप विद्यापीठ एक अद्भुत संस्था है जहां सम्पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों की विभिन्न विधाओं में इन्हें अग्रणी बनाया जा रहा है। यह संस्था अन्य बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और कोलकाता के स्कूलों के स्तर की शिक्षा व उच्च मापदंडों पर खरा उतर कर विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल करने में अग्रणी है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने अभिभावकों को भी बधाई दी । श्री चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से 25 वें चेतना खेल मेला का आयोजन रतलाम में किया जा रहा है जो एक सर्वश्रेष्ठ मंच है जहाँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मौका मिलता है । उक्त उद्बोधन मुख्य अतिथि श्री मुकेश जैन ने स्थानीय काश्यप विद्यापीठ के 25 वें खेल समारोह में व्यक्त किए। ।अतिथियों का स्वागत मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती नीता काश्यप, काश्यप स्वीट्नर्स के कार्यकारी निर्देशक राजीव गोरवाड़ा, विद्यापीठ के समन्वयक श्री विपिन जैन, प्राचार्य श्रीमती नंदा व्यास, खेल अधिकारी श्री ए.पी. भारद्वाज, छात्र प्रतिनिधि अर्थ पण्डित एवं छात्रा प्रतिनिधि माधवी सिंह चुण्डावत ने किया। इस अवसर पर श्री विशाल अखण्ड एवं श्रीमती रेखा चंद्रवंशी ( अपर जिला न्यायाधीश, बदनावर) भी उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता काश्यप विद्यापीठ की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती नीता काश्यप ने की । 08 जनवरी को काश्यप विद्यापीठ का 25वां खेल समारोह विद्यार्थियों के बहुमुखी प्रदर्शन के साथ सम्पन्न हुआ ।विद्यापीठ के 1600 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया । अंतिम मुकाबलों में 600 खिलाडियों केा विषिष्ट पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया । जिनमें टीम इवेंट्स के 340 खिलाड़ी, व्यक्तिगत में 244 तथा 22 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल हैं । समारोह के प्रारम्भ में मशाल प्रज्वलित कर ध्वज लहराया गया एवं मार्च पास्ट की सलामी के पश्चात अतिथि श्री मुकेश जैन ने खेल समारोह विधिवत प्रारंभ करने की घोषणा की। प्रतिस्पर्धाओं से पूर्व सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई गई । समारोह में कक्षा नर्सरी से बारहवी तक के विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न पी.टी. प्रदर्शन एवं ‘‘चेंपियन‘‘ की थीम पर आधारित नृत्य पी.टी. द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी । योगाभ्यास का भी प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात समारोह के मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार की मनोरंजक दौड़ एवं खेल - कूद गतिविधियाँ रही, जिसमें कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र - छात्राओं ने अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते।प्रतियोगिताएँ एवं विजयी प्रतियोगी -पिक अप बॉल रेस (गर्ल्स) -साक्षी सिंह भदोरिया (प्रथम), श्रीवृंदा कसेरा (द्वितीय), वेधा पाटीदार (तृतीय)आईस -क्रीम रेस (बॉयज) - पार्श्व पाटीदार (प्रथम), मोनिक पाटीदार (द्वितीय), लक्ष्य भाभर (तृतीय)थ्रो ए रिंग रेस (गर्ल्स) - आराध्या डोडिया (प्रथम), योशिता पाटीदार (द्वितीय), निर्विध्न नंदिनी शक्तावत (तृतीय)झिग-झेग रेस (बॉयज) आदित्य सोलंकी (प्रथम), कुश बैरागी (द्वितीय), भव्य मकवाना (तृतीय)सेप्रेरेट डीफरेन्स कलर रेस (गर्ल्स) - नंदिनी गोयल (प्रथम), इशिका हारोड़ (द्वितीय), अनुज्ञया जैन (तृतीय)पिक अप द वाॅवेल रेस (बॉयज) - यशस्व जाट (प्रथम), मुफद्दल बोहरा (द्वितीय), अनय जैन (तृतीय)पिज्जा रेस (गर्ल्स) - भव्य पाटीदार (प्रथम), सृष्टी राठौर (द्वितीय), काव्या जैन (तृतीय)क्लाक रेस (बॉयज) - चेतन्यदीप सिंह पवांर (प्रथम), हर्षवर्धन सिंह राठोर(द्वितीय), हर्ष पाटीदार (तृतीय)ज्याॅमेट्री रेस (गर्ल्स) - अदिती राणावत (प्रथम), कृतिका राठौर (द्वितीय), माही राठोर (तृतीय)100 मीटर फ्लेट मास्क रेस - चहेती नान्देचा (प्रथम), आराध्या जैन (द्वितीय), अनन्या शर्मा (तृतीय)मेक अ पिरामिट रेस - प्रणित सोमानी (प्रथम), गोतम मुकाती (द्वितीय), कुशाग्र पाटीदार (तृतीय)फाइण्ड एण्ड पिक ऑब्जेक्ट रेस - नुरूद्दिन बोहरा (प्रथम), मनन राठोर (द्वितीय), तुषार जायसवाल (तृतीय)200 मीटर फ्लेट रेस - अनुष्का शुक्ला (प्रथम), तनिषा पाटीदार (द्वितीय), प्रियल सुन्देचा (तृतीय)400 मीटर फ्लेट रेस - राजदीप सिंह शक्तावत (प्रथम), कुलदीप सिंह हारोड़ (द्वितीय), आदित्य माहेश्वरी (तृतीय)रिले रेस (गल्र्स) - रेड हाउस (प्रथम), ग्रीन हाउस (द्वितीय), येलो हाउस (तृतीय)रिले रेस (बॉयज)- ब्लू हाउस (प्रथम), येलो हाउस (द्वितीय), रेड हाउस (तृतीय)टीम इवेन्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले खिलाड़ियों को ‘‘बेस्ट प्लेअर ऑफ द टीम’’ से पुरस्कृत किया गया। ये खिलाड़ी है -नूरूद्दीन बोहरा - क्रिकेटवेदांश सोनी - क्रिकेटमुर्तजा मोदी - वालीबॉलसृजल सोनी - वालीबॉल )मनोहर पाटीदार - वालीबॉलतुषार जायसवाल - वालीबॉलशुभम सिंह डोडिया - कबड्डीअंश मिश्रा - कबड्डीख्याति तांतेड़ - कबड्डीअविका नागल - कबड्डीमयंक बारदेव - खो-खोअक्षित चैहान - खो-खोअनुष्का शुक्ला - खो-खोप्रियल पाटीदार - खो-खोकुशाग्र गुगलिया - खो-खोजतिन परमार - खो-खोअदिती राणावत - खो-खोअनन्या चैहान - खो-खो इस अवसर पर सस्था के खिलाड़ियो द्वारा खेल और कल्याण विभाग द्वारा सी.एम. राईस कप धार में आयोजित प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। छात्रा हर्षिता शर्मा (12 वी) एवं छात्र अर्थ पण्डित को ‘‘श्रेष्ठ लीडरशिप स्किल‘‘ अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। छात्र गर्व कोठारी ने ‘‘श्री चेतन्य जी काश्यप ‘‘ का एक सुन्दर व आर्कषक स्केच पोट्रेट (चित्र) बनाकर आदरणीय श्रीमती नीता जी काश्यप को भेंट किया।पुरस्कार वितरण श्री मुकेश जैन, श्रीमती रेखा चंद्रवंशी , श्रीमती नीता काश्यप, श्री राजीव गोरवाड़ा, श्रीमती साधना गोरवाड़ा, रिया गोरवाड़ा, श्री विपिन जैन एवं श्रीमती नंदा व्यास के करकमलो से हुआ। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक अभिभावकगण, पत्रकार बन्धु उपस्थित थे। संचालन अंग्रेजी में श्रीमती निलेश्वरी पवांर तथा हिन्दी में सुश्री सुनीता वर्मा ने किया। अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नंदा व्यास ने आभार माना। राष्ट्रगीत के साथ गरिमामय खेल समारोह का समापन हुआ।
: सकल जैन समाज के आव्हान पर बदनावर नगर ऐतिहासिक रूप से बंद रहा
Wed, Dec 21, 2022
बदनावर। पवित्र जैन तीर्थ स्थल एवं 20 तीर्थंकरों सहित असंख्य साधुओं की निर्वाण स्थली श्री सम्मेद शिखरजी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने एवं पालीताणा एवं गिरनार तीर्थ में बार-बार असामाजिक तत्वों द्वारा हो रही तोड़फोड़ के विरोध में सकल जैन समाज के आव्हान पर बदनावर नगर ऐतिहासिक रूप से बंद रहा ।नगर के सभी समाज एवं संगठन के साथ राजनीतिक संगठनों ने भी बंद को अपना समर्थन दिया। बंद के दौरान सड़के सूनी रही एवं साप्ताहिक हाट पर भी असर रहा ।ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक भी कम संख्या में दिखाई दिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के लिए भी नागरिकों को भटकना पड़ा।
दोपहर में जैन मंदिर से विरोध जुलूस प्रारंभ हुआ जिसमें महिलाएं पुरुष बच्चे रिकॉर्ड संख्या में उपस्थित थे करीब 5 वर्ष पश्चात जैन समाज की एकता पुनः दिखाई दी। अन्य समाज के नागरिक भी जुलूस में सम्मिलित हुए एवं अपना विरोध प्रदर्शित किया। जुलूस में महिला पुरुष बच्चे अपने हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे जिसमें इस प्रसिद्ध तीर्थ की रक्षा के नारे लिखे हुए थे नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ यह विशाल जुलूस बस स्टैंड पहुंचा जहां श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ की ओर से महेंद्र सुंदेचा, वर्धमान स्थानकवासी श्री संघ की ओर से श्रीपाल नाहर, साधुमार्गी जैन संघ की ओर से विजय बाफना, गुरु मंदिर ट्रस्ट की ओर से महावीर चौरडिया ,राजपूत समाज की ओर से कुलदीप सिंह शक्तावत ,माहेश्वरी समाज की ओर से मनोज सोमानी ,बोहरा समाज की ओर से बुरहान मोदी , बजरंग दल की ओर से लाखन सिंह जादव ,करणी सेना की ओर से सोहन सिंह जादौन ,वैष्य महासंघ की ओर से अरूण सुंदेचा, महिला मंडल की ओर से चेतना सराफ, ईहां सोनी, अनु नवयुग मंडल की ओर से अक्षय वोहरा ने संबोधित किया एवं झारखंड सरकार के इस आदेश के प्रति अपना रोष प्रकट किया
राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन में कहा गया कि आस्था के प्रतीक इस तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाने से जैन समाज की भावना आहत हुई है ऐसा करने से यहां मांसाहार का उपयोग होगा एवं शराब का उपयोग के साथ ही कई और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा जिससे तीर्थ की पवित्रता भंग होगी ,साथ ही इस तीर्थ को एवं गुजरात के पालीताना एवं गिरनार तीर्थ को पवित्र स्थल घोषित करने की मांग भी की गई ताकि समय-समय पर इन तीर्थों पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ एवं अपवित्र करने की घटनाओं पर रोक लगे ।ज्ञापन का वाचन पवन पाटोदी ने किया एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मेघा पवार को सौंपा गया इसी के साथ कोद श्री संघ की ओर से मनोहर पोखरना, बिडवाल श्री संघ की ओर से संजय मंडलेचा, मुलथान श्री संघ की ओर से देवेंद्र मोदी, बखतगढ़ श्री संघ की ओर से दिलीप दर्डा एवं नगर के सभी समाज के प्रमुख द्वारा भी ज्ञापन दिया गया। अंत में जैन समाज की ओर से नगर की जनता एवं सर्व समाज को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया ।जुलूस में प्रमुख रूप से समाज के अनिल लुनिया, अनूप जैन सुरेश गांधी, अमृत लाल सोनी ,दीपक रुनवाल , राजेंद्र सराफ, शरद पगारिया पारस भटेवरा सुभाष धोखा अशोक संघवी छोटु गोखरू आदि भी उपस्थित थे।
: कांग्रेस की बदलाव यात्रा ने दूसरे दिन 5 गांवों का भ्रमण किया
Wed, Dec 21, 2022
बदनावर। ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में बदनावर बदलाव यात्रा की आज दूसरे दिन शुरुआत ग्राम कारोदा से हुई।जहां ग्रामवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा संयोजक अभिषेकसिंह राठौर टिंकूबना ने ग्रामवासियों से चर्चा कर गांव की समस्याएं जानी। बाद में यात्रा ग्राम बेगंदा पहुंची। जहां ग्रामीणों ने स्वागत किया।यहां से ग्राम पंचायत जवासिया में रुकी। यात्रा में शामिल यात्रियों ने खेत पर रुक कर भोजन किया। थोड़ी देर विश्राम करने के पश्चात यात्रा पालीबड़ौदा के लिए रवाना हुई। गांव में लोगों से चर्चा कर जनसमस्याएं जानी। पालीबड़ौदा के बाद यात्रा छोटा कठोडिया पहुंची। देर शाम ग्राम ढोलाना में यात्रा ने प्रवेश किया। जहां रात्रि विश्राम भी होगा।यात्रा में जनपद सदस्य परितोष सिंह राठौड़ बंजी बना, बलराम चौधरी, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार, एनएससीआई विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा पंवार, दुर्लभ धाकड़ कारोदा, नानालाल भुवानीखेड़ा, रोहित गहलोत, अजय गायकवाड, निर्मल पाटीदार, हार्दिक राणावत, रतन लाल भाभर, मलखानसिंह, जगदीश जाट, चंदनसिंह, मोहन परमार, प्रेमसिंह, धीरजसिंह पाली बड़ौदा, सैयद काछीबड़ौदा, राम सिरवी, योगेश पाटीदार, श्रीराम पटेल, हिमांशु, केपी सिंह जगदीश डायमा, दिनेश मकवाना , किशोर मुलधान,सहित अनेक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि साथ चल रहे थे। जानकारी कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने दी।