: गांवों में भी बिजली के बिल मोबाइल मैसेज से मिलेंगे
Fri, Dec 9, 2022
बदनावर। विद्युत मंडल द्वारा अब बदनावर संभाग के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली के बिल मोबाइल मैसेज से ही मिलेंगे।विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री विकासकुमार ने बताया कि ग्राम कानवन बिडवाल कोद छायन और मुलथान वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से बिल दिए जाएंगे। अब तक यह बिल प्रिंट होकर आते थे। लेकिन अब यह व्यवस्था बंद कर दी गई है।मोबाइल पर दिए जाने वाले बिल में राशि के साथ अंतिम दिनांक का विवरण व बिल भुगतान की लिंक भी रहेगी। लिंक पर क्लिक करते ही भुगतान हेतु विंडो ओपन होगी। जिसमें बिल जमा करने के आसान विकल्प और पूरा बिल देखने के विकल्प रहेंगे।इस नई व्यवस्था में कागज के प्रिंटेड बिल नहीं आएंगे। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं करवाया है या किसी और नाम के बिल का मैसेज प्राप्त होता है वे जल्दी ही मीटर रीडर या नजदीक के वितरण केंद्र कार्यालय व कंपनी की वेबसाइट पर संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं।इसके अतिरिक्त उपभोक्ता टेलीग्राम एप पर चैट के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। रीडिंग लेने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिल की जानकारी मिलेगी। यह योजना पहले से ही बदनावर शहर में लागू हो चुकी है।
: सातरुंडा फाटक पर बस के इंतजार में खड़े लोगों को ट्रक ने रौंदा 6 की घटनास्थल पर ही मौत
Sun, Dec 4, 2022
बदनावर रतलाम रोड पर सातरुंडा फटे पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रक ने रौंदा। 6 लोगो की घटनास्थल पर पर ही मौत हो गई। 10 से अधिक लोग घायल।घायलों का रतलाम शासकीय अस्पताल में उपचार जारीमृतक व घायलों में बदनावर क्षेत्र के ढोलना के कुछ लोग शामिल हैघायल व मृतक डीवाईडर पर खड़े बस का इंतजार कर रहे थे की अनियंत्रित ट्रक में रौंदा।प्रत्येक दर्शी ने बताया कि घायल व मृतक डिवाइडर पर खड़े बस का इंतजार कर रहे थे ।फिलहाल अधिकृत पुष्टि होना बाकी है।
: लक्ष्मी गौशाला को सांसद छतर सिंह दरबार द्वारा पानी का टैंकर दिया गया
Fri, Dec 2, 2022
बदनावर। गौमाता सेवा संस्थान द्वारा धार महू लोकसभा के सांसद छतर सिंह दरबार से श्री लक्ष्मी गौशाला बदनावर में गौ माता को पानी पीने व अन्य उपयोग के लिए टैंकर का आवेदन दिया गया था। जिसमें सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह शक्तावत के आग्रह पर सांसद छतर सिंह दरबार द्वारा सांसद निधि से गौशाला को टैंकर उपलब्ध करवाया गया। गौमाता सेवा संस्था द्वारा सांसद छतर सिंह दरबार व बदनावर जनपद में सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह शक्तावत का आभार संस्थान अध्यक्ष यशपाल सिंह सिसोदिया ने व्यक्त किया।