: गांवों में भी बिजली के बिल मोबाइल मैसेज से मिलेंगे
Kailash Gupta
Fri, Dec 9, 2022
Post views : 101
बदनावर। विद्युत मंडल द्वारा अब बदनावर संभाग के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली के बिल मोबाइल मैसेज से ही मिलेंगे।
विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री विकासकुमार ने बताया कि ग्राम कानवन बिडवाल कोद छायन और मुलथान वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से बिल दिए जाएंगे। अब तक यह बिल प्रिंट होकर आते थे। लेकिन अब यह व्यवस्था बंद कर दी गई है।
मोबाइल पर दिए जाने वाले बिल में राशि के साथ अंतिम दिनांक का विवरण व बिल भुगतान की लिंक भी रहेगी। लिंक पर क्लिक करते ही भुगतान हेतु विंडो ओपन होगी। जिसमें बिल जमा करने के आसान विकल्प और पूरा बिल देखने के विकल्प रहेंगे।
इस नई व्यवस्था में कागज के प्रिंटेड बिल नहीं आएंगे। जिन उपभोक्ताओं ने अब तक मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं करवाया है या किसी और नाम के बिल का मैसेज प्राप्त होता है वे जल्दी ही मीटर रीडर या नजदीक के वितरण केंद्र कार्यालय व कंपनी की वेबसाइट पर संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त उपभोक्ता टेलीग्राम एप पर चैट के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। रीडिंग लेने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिल की जानकारी मिलेगी। यह योजना पहले से ही बदनावर शहर में लागू हो चुकी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन