: बैजनाथ भक्त मंडल ने पोहा वितरण किया, महाशिवरात्रि भी मनाएंगे
Sun, Jan 29, 2023
बदनावर। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी को शासकीय नंदराम चोपड़ा स्कूल में रेली के रूप में नगर भ्रमण कर आए बच्चों को बैजनाथ भक्त मंडल द्वारा पोहा वितरण किया गया। भक्त मंडल के वरिष्ठ सदस्य शरद मंडलेचा ने बताया कि सुबह नगर में प्रभात फेरी निकालकर स्कूल पहुंचे बच्चो को मंडल द्वारा निशुल्क पोहा वितरण किया गया।इस दौरान 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री बैजनाथ महादेव मंदिर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकार सईद शाह द्वारा बर्फीले पहाड़ों के बीच आकर्षक केदारेश्वर महादेव मंदिर का सीन बनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में भी रंगा रंगा विद्युत सज्जा की जाएगी। स्थानीय कलाकार महेश पंवार भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार करेंगे। इस अवसर पर मावा मिश्री के 31 हजार लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। मंडल द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है।बैठक में शरद मंडलेचा के साथ ही निर्मल खंडेलवाल, मनोज पाटीदार, चंचू राजपुरोहित, जगदीश पाटीदार, रामेश्वर सिरवी, हर्षवर्धन शर्मा, रामसिंह ठेकेदार, मोहन गुप्ता बब्बू, संदीप माहेश्वरी, दिलीप नागोरिया, सुरेश विश्वकर्मा, जितेंद्र मोदी, राकेश देवड़ा, देवीलाल पाटीदार,अनुराग मंडलोई आदि कई सदस्य मौजूद थे।
: पाटीदार समाज संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान समारोह बदनावर में रविवार को आयोजित होगा
Fri, Jan 20, 2023
बदनावर ।मध्य प्रदेश पाटीदार समाज संगठन के निर्वाचन हाल ही में संपन्न हुए। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार ,समाज महिला संगठन अध्य्क्ष श्रीमती केतल पटेल ,सरदार पटेल युवा संगठन अध्यक्ष जीवन पाटीदार के बदनावर पहली बार पधारने पर तहसील पाटीदार समाज संगठन द्वारा नवनिर्वाचित तीनों अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह रविवार को अंबिका आदर्श महाविद्यालय परिसर बदनावर में होगा आयोजन को लेकर तहसील पाटीदार समाज अध्यक्ष मिनेश पाटीदार ने बताया कि तीनों संगठन के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का बदनावर में स्वागत एवं सम्मान समारोह आज होगा ।इसको लेकर गांव-गांव में निमंत्रण भेजे गए हैं। तथा समाज की स्थानीय कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पाटीदार समाज के सभी सदस्य इसमें शामिल होंगे। आयोजन में पाटीदार समाज के कई वरिष्ठ सम्मानीय समाजसेवी भी मौजद रहेंगे। जानकारी मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।