: कांग्रेस की बदलाव यात्रा ने दूसरे दिन 5 गांवों का भ्रमण किया
Kailash Gupta
Wed, Dec 21, 2022
Post views : 114
बदनावर। ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में बदनावर बदलाव यात्रा की आज दूसरे दिन शुरुआत ग्राम कारोदा से हुई।
जहां ग्रामवासियों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा संयोजक अभिषेकसिंह राठौर टिंकूबना ने ग्रामवासियों से चर्चा कर गांव की समस्याएं जानी। बाद में यात्रा ग्राम बेगंदा पहुंची। जहां ग्रामीणों ने स्वागत किया।
यहां से ग्राम पंचायत जवासिया में रुकी। यात्रा में शामिल यात्रियों ने खेत पर रुक कर भोजन किया। थोड़ी देर विश्राम करने के पश्चात यात्रा पालीबड़ौदा के लिए रवाना हुई। गांव में लोगों से चर्चा कर जनसमस्याएं जानी। पालीबड़ौदा के बाद यात्रा छोटा कठोडिया पहुंची। देर शाम ग्राम ढोलाना में यात्रा ने प्रवेश किया। जहां रात्रि विश्राम भी होगा।
यात्रा में जनपद सदस्य परितोष सिंह राठौड़ बंजी बना, बलराम चौधरी, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार, एनएससीआई विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा पंवार, दुर्लभ धाकड़ कारोदा, नानालाल भुवानीखेड़ा, रोहित गहलोत, अजय गायकवाड, निर्मल पाटीदार, हार्दिक राणावत, रतन लाल भाभर, मलखानसिंह, जगदीश जाट, चंदनसिंह, मोहन परमार, प्रेमसिंह, धीरजसिंह पाली बड़ौदा, सैयद काछीबड़ौदा, राम सिरवी, योगेश पाटीदार, श्रीराम पटेल, हिमांशु, केपी सिंह जगदीश डायमा, दिनेश मकवाना , किशोर मुलधान,
सहित अनेक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि साथ चल रहे थे। जानकारी कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने दी।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन