May 20, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

बदनावर में कल होगी भाजपा की टिपिन पार्टी, उद्योग मंत्री दत्तीगांव व भाजपा जिलाध्यक्ष सोमानी भी होंगे शामिल

बदनावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम गत दिनों संपन्न हुए है। अब भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं की टिफिन पार्टी करने जा रही है।

जिसके तहत 23 जुलाई रविवार को टिफिन पार्टी का आयोजन बदनावर में रखा गया है। जिसमें नगर के सभी कार्यकर्ता, बड़े नेता, पदाधिकारी अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आएंगे तथा सभी नेता व कार्यकर्ता एक साथ बैठकर भोजन करेंगे।

नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि रविवार को शाम 6:00 बजे प्राचीन एकवीरा देवी मंदिर पर टिफिन पार्टी होगी। इस मौके पर प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। दत्तीगांव, सोमानी, अग्रवाल भी साथ में टिफिन लेकर आएंगे तथा कार्यकर्ताओं के साथ में टिफिन पार्टी करेंगे। इस मौके पर नगर के कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की जाएगी।

भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान ने बताया कि गत दिनों बिड़वाल मंडल के कार्यकर्ताओं की टिफिन पार्टी ग्राम कड़ौद में संपन्न हुई थी। जिसके सार्थक परिणाम सामने आए थे। इसके बाद अब विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों में हम टिफिन पार्टी करने जा रहे है। चौहान ने बताया कि सभी मंडलो में टिपिन पार्टी करेंगे। यह जानकारी भाजयुमो के जिला सहमीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी ने दी।

About Author