राजोद : -ABVP ने चलाया संजीवनी अभियानअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद के कार्यकर्ताओ ने संजीवनी भेंट अभियान के अंतर्गत सेवार्थ भाव एवं पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए वेक्सिनेशन केन्द्र शा.कन्या हायर सेंकेडरी स्कूल राजोद पर आने वाले जनसामान्य को अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा पौधे भेंट करते हुए उसके संरक्षण हेतु दृढ़संकल्पित करवाया गया। वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण की विकराल होती समस्या से कई प्रकार की चुनौतियों का सामना हम कर रहे हैं, कोरोना महामारी भी इन चुनौतियों में से एक हैं। विद्यार्थी परिषद प्रारम्भ से ही एक जिम्मेदार संगठन की भूमिका का निर्वहन करते आया हैं , और पर्यावरण के प्रति भी अपने दायित्वों से भलीभांति परिचित हैं । इस हेतु आज अभाविप राजोद द्वारा वैक्सीनेशन केंद्र पर 51 पौधे भेंट किए गए। जिसमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू , नगर अध्यक्ष शुभांकर बग्गड़ , नगर मंत्री अर्जुन मदारिया, हरीश मदारियां , अर्जुन पोपंडिया, अमन कावलिया, शिवम राठौड़ , नवीन पटेल,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
श्री ब्राह्मण समाज द्वारा 10 मई को भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनायेगा
बदनावर में 16 मई से शुरू होगा BPL टूर्नामेंट,10 टीमें भाग लेंगी
देवास का पुरुष प्रधान आबकारी विभाग, क्या महिला अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित को सफल होने देगा?