October 20, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

बदनावर बस स्टैंड पर NSUI ने जलाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला

बदनावर। आयोजित संविदा शिक्षक वर्ग 3 का पेपर लीक होने एवं पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में हो रही गड़बड़ी के विरोध में आज एनएसयूआई द्वारा बदनावर बस स्टेंड पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री के पुतला दहन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतले को लेकर झूम झटकी हुयी मगर प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष बोकड़िया व Nsui विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा पंवार ने पुलिस की आखो के सामने ही पुतले को जला दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता अशोक डावर, पप्पू सिर्वी,नीलेश चौहान,ठाकुर राजा,रामेश्वर भगोरा,अक्षत चोपड़ा,अशोक भूरिया,रवि राज राजावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

You may have missed