October 20, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश सराफ का निधन

बदनावर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश सराफ एडवोकेट का आज सुबह बड़ोदा में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से बीमार थे, गुजरात के बड़ौदा में एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सराफ सन 1994 से 1995 तक बदनावर नगर परिषद के अध्यक्ष भी रहे थे। बड़ौदा से देह बदनावर लाई जा रही है। शाम को यहां नागेश्वर मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

About Author

You may have missed