October 20, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

घर चलो- घर घर चलो व काँग्रेस के सदस्या अभियान की शुरूआत 1 फरवरी से

बदनावर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आह्वान पर 1 से 28 फरवरी तक ब्लॉक स्तर पर मंडलम/सेक्टर/बूथ स्तर तक ‘घर चलो – घर घर चलो व काँग्रेस के सदस्या अभियान की शुरुआत की जाएगी। बदनावर विधानसभा में कानवन ब्लॉक के ग्राम नागदा से 1फरवरी को 11 बजे से अभीयान की शुरुआत की जाएगी । जिसमें प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त जिले के प्रभारी पंकज संघवी , वरिष्ठ नेता पुर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नीमखेड़ा ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस मुजीब क़ुरैशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्द सिंह गौतम , पूर्व सांसद गजेन्द्रसिंह राजूखेडी ,जिला उप प्रभारी हेमंत पाल , जिला काँग्रेस के सभी पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस बदनावर, कानवन , केसुर के अध्यक्ष मंडलम, सेक्टर, बुथ , युवा कांग्रेस, nsui, काँग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस , किसान कांग्रेस, आई टी सेल सभी संघठनो के पदाधिकारिगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी प्रदेश सचिव मनीष बोकाड़िया जैन ने दी।

About Author

You may have missed