October 18, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

भाजपा छोड कांग्रेस मे शामिल हुए युवा, विधायक ग्रेवाल ने किया स्वागत*

सरदारपुर(आजाद अग्निहोत्री):-भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियो, लगातार बढती महंगाई से परेशान होकर एवं कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर क्षेत्र के युवाओ द्वारा मंगलवार को विधायक कार्यालय पर भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर सभी युवाओ का विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। भाजपा छोड कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले मे मौलाना से इन्द्रजीत सिंह राठौर, योगेश कुमावत, विनोद दास बैरागी, बोदली से अरविन्द जाट, कोठडाकला से विष्णु चौहान, दिवेश कटारा शामिल है। साथ ही कोठडाकला से राहुल चौहान, नवीन कटारा, अजय कटारा, अनिल भाभर, नागेश कटारा, चाकल्या से गणपत भाभर, जुवानसिंह भाभर, करणसिंह भाभर, पसावदा से देवराज वसुनिया ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति मे प्रवेश किया। इस दौरान युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, सरपंच विक्रम अमलियार, पार्षद प्रतिनिधी परवेज लोदी, धर्मेन्द्र पटेल, विष्णु पटेल, लोकेन्द्रसिंह दरबार, राकेश मोलवा, चेतन जाट, प्रभु सिंगार आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

About Author

You may have missed