: कल से शुरू होगी प्रभुजी नागर की भागवत कथा ग्राम संदला में
Sat, Oct 16, 2021
बदनावर। सनातनी संस्कृति के पोषक गौभक्त संत श्री प्रभु जी नागर की भागवत कथा कल से ग्राम संदला में शुरू । कथा दोपहर 12 से 3 बजे तक भेरूजाल मंदिर के पास होगी। मध्य प्रदेश मेला एवं तीर्थ प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पीपलीपाड़ा (चाचू बना) ने बताया कि प्रभु जी नागर की भागवत कथा 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगी कथा को लेकर सारी तैयारियां भागवत ज्ञान यज्ञ समिति संदला द्वारा कि जा चुकी है। उक्त आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार का चंदा उगाही नहीं की जाएगी, ओर ना ही पोस्टर और पेंपलेट लगाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। जो भी श्रदालु भागवत कथा का श्रवण करने आएंगे उनकी समुचित व्यवस्था भागवत समिति द्वारा की जाएगी। भागवत कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर आना होगा व 2 गज दूरी का पालन करना अनिवार्य है। उक्त आयोजन में सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि पधार कर धर्म लाभ लेवे।
: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले को 5 हजार और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा
Sat, Oct 16, 2021
भोपाल। देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर में कमी लाने हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा गुड समेरिटन स्कीम लाई गई है। इस स्कीम के तहत मोटरयान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाने का कार्य करने वाले गुड समेरिटन (नेक व्यक्ति) को 5 हजार रूपये की नगद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। इस योजना को प्रोत्साहन अवार्ड नाम दिया गया है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान श्री जी. जनार्दन ने बताया कि मोटर यान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) सीधा अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर ले जाता है तो उस व्यक्ति के बारे में डॉक्टर द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया जाएगा। पुलिस द्वारा गुड सेमेरिटन का पूर्ण पता, घटना का विवरण, मोबाईल नम्बर इत्यादि एक अधिकृत लेटरपेड पर निर्धारित प्रारूप में लेख कर एक प्रति गुड सेमेरिटन को और एक प्रति जिला अप्ररेजल कमेटी को भेजी जाएगी। यदि गुड सेमेरिटन द्वारा सीधे पुलिस को सूचना देकर मोटर यान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर ले जाकर जान बचाई जाती है तो पुलिस द्वारा उनका पूर्ण पता, घटना का विवरण निर्धारित प्रारूप में लेख कर एक प्रति गुड सेमेरिटन को दी जाएगी एवं एक प्रति जिला अप्ररेजल कमेटी को भेजी जाएगी। ऐसे प्रकरणों को परीक्षण करने के लिए जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक जिला अप्ररेजल कमेटी गठित की जाएगी जिसमें पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारी सदस्य होंगे।मोटरयान सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन अवर में अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर ले जाने वाले गुड सेमेरिटन को नगद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाकर प्रोत्साहित करेंगे, ताकि आम जनता इनसे प्रेरित होकर मोटर यान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने में सामने आये ताकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर को कमी लाई जा सके। योजना 15 अक्टूबर 2021 से लागू होगी। गुड सेमेरिटन द्वारा दी गई जानकारी केवल अवार्ड प्रदाय के लिए उपयोग की जाएगी, अन्य किसी कार्य के लिए नहीं। इस प्रकार एक गुड सेमेरिटन को वर्ष में अधिकतम 5 प्रकरणों में अवार्ड दिया जा सकेगा। गुड सेमेरिटन कार्य में प्रदाय की जाने वाली अवार्ड की समस्त राशि परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वहन की जाएगी। श्री जनार्दन ने बताया कि योजना के संबध में पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों एवं जोनल पुलिस महानिरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इस संबंध में लोगों से अपील है कि सड़क दुर्घटना में जहाँ भी कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होता है उसे अस्पताल पहुँचाकर उसके जीवन की रक्षा करने में योगदान करें। जीवन रक्षा के इस नेक कार्य में स्वंय भी आगे आएं और लोगों को भी जान बचाने के लिए प्रेरित करें।
: विजयदशमी पर श्री गणेश व्यायामशाला पर शस्त्र पूजन किया गया
Sat, Oct 16, 2021
बदनावर।श्री गणेश व्यायामशाला में शस्त्र पूजन किया गया मान्यता थी कि इस दिन जिस तरह भगवान श्रीराम ने असत्य को परास्त कर विजय हासिल की थी और मां दुर्गा ने महिषासुर नाम की बुराई का अंत किया था, उसी प्रकार दशहरे के दिन जो भी युद्ध शुरू होता है, उसमें उनकी जीत निश्चित होती थी. युद्ध पर जाने से पहले शस्त्र पूजन होता था. तभी से ये परंपरा चली आ रही है उस परंपरागत व्यायामशाला पर शस्त्र पूजन किया गया जिसमें व्यायामशाला के वरिष्ठ उस्ताद मोहन सिंह डोडिया उस्ताद प्रहलाद यादव, मनीष शर्मा ,अजय गोयल ,आनंद राव जाधव ,संजय मकवाना ,राजेश प्रजापत, सुनील राव, लोकेंद्र सिंह पवार ,निलेश गुर्जर. ,श्रीधर व्यास, यश गुर्जर, चेतन यादव, वीरेंद्र सिंह पवार ,मधुसुमन जाट, प्रहलाद पाटीदार ,राजेंद्र सिंह पवार ,जय सूर्या, कैलाश मारू, हीरालाल पाटीदार ,ओम प्रकाश गुर्जर ,श्रीपाल पवार, सूरज जायसवाल ,लाला चौहान ,लकी चौहान ,कचरू चौधरी, अशोक माली ,कपिल गोयल ,लक्षदीप बैरागी ,अभिषेक सेन ,मदन मालवीय ,रवि सेन ,विशाल बैरागी, मुकेश मालवीय, सहित कई सदस्य मोजुद थे।