: भागवत कथा एक पीढ़ी नहीं कई पीढीयो के मोक्ष की कथा है- संत श्री प्रभुजी नागर
Sun, Oct 17, 2021
बदनावर। सनातनी संस्कृति के पोषक गौ भक्त परम पूज्य संत श्री प्रभुजी नागर ने आज ग्राम संदला में भागवत कथा के प्रथम दिन खचा खच भरे पांडाल में श्रोताओं के बीच भागवत कथा का महत्व सरल शब्दों में बताया अपने प्रवचन में संत श्री ने कहा कि भागवत कथा एक पिडी नहीं कई पीडीयों के मोक्ष की कथा है। जिस प्रकार राजा परीक्षित को यह पता था कि तक्शक नाग आएगा और मुझे डसेगा पर राजा नाग के डर से विचलित नहीं हुए कथा के प्रभाव के कारण एक चित होकर कथा का रसपान करता रहे आगे संत श्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी मे ढेड अक्षर का प्रचलन हो गया है क्यों और क्या मंदिर क्यों जाएं और भगवान क्या है। इससे बचने का और ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास रखने का श्रद्धालुओं से अनुरोध किया बीच-बीच में संत श्री द्वारा सुंदर मधुर भजनों के गाने से उपस्थित जन समुदाय झूम उठा आज संदला के अलावा विभिन्न दूर दराज के गांवों से श्रद्धालु सुनने के लिए आये ।उक्त कार्यक्रम की एक बड़ी विशेषता है कि युवा वर्ग को सेवा सेवा कार्य की समस्त जिम्मेदारी दी गई । यजमान 6 परिवारों द्वारा रात को रुके हुए श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। कथा का दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगी उक्त कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का कोई चंदा नहीं लिया गया है।
: नगर परिषद द्वारा विभिन्न मोहल्लों में फॉगिंग कार्य किया
Sat, Oct 16, 2021
बदनावर । डेंगू की बीमारी के चलते नगर परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है । मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी ने बताया कि डेंगू की बीमारी को देखते हुए निकाय द्वारा आज पुलिस थाना व पुलिस क्वाटर, एसडीओपी कार्यालय,सूरज विद्या विहार कालोनी, बेजनाथ मंदिर के पास बस्ती में,भट्ट कालोनी, शिव शक्ति कालोनी, चाणक्यपुरी कालोनी में फॉगिंग मशीन से धुआ किया गया।
: विजयादशमी पर्व पर रावण दहन किया गया
Sat, Oct 16, 2021
बदनावर। चंद्रभानु मित्र मंडल द्वारा शुक्रवार को विजयादशमी पर्व पर रावण दहन किया गया। कोरोना एवं डेंगू महामारी रूपी 41 फूट ऊंचे रावण का दंभ मात्र 4 मिनिट में धू धू कर जल गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक रंग रंग आतिशबाजी की गई। शुरूवात में टी आई सीबी सिंह ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, राज्य मंडी बोर्ड के पूर्व सदस्य राजेश अग्रवाल, पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद्र परमार, प्रजेंद्र भट्ट, विजयसिंह पंवार आदि अतिथि थे। समिति के सरंक्षक चंद्रभानुसिंह सोलंकी, कार्यक्रम संयोजक विनोद जाट, सह संयोजक चिंटू पहलवान, पुरुषोत्तम शर्मा, मनोज सोलंकी, चेतन यादव, गणेश नागरू आदि मौजूद थे। इस अवसर पर एसडीएम वीरेंद्र कटारे एवं कलाकार सईद शाह का साफ बांधकर सम्मान किया। संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया।