: श्वास दमा पीड़ितों को निशुल्क दवाई दी जा रही है
Mon, Oct 18, 2021
बदनावर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीसूर्यमुनि पारमार्थिक आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के अवसर पर 20 अक्टूबर को पीने के लिए श्वास दमा के मरीजों को निशुल्क दवा वितरण किया जा रहा है। इस बारे में वैद्य राजेश जैन फूलजीबा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण गाइड लाइन का पालन करते हुए यह दवा पीड़ित लोगों को घर पर ही मध्य रात्रि में खीर के साथ पीने के लिए दी जाएगी। दवा की पुड़ियां सोमवार से ही सूर्यमुनि चिकित्सालय व चांदमल जैन फूलजीबा के निवास पर दी जा रही है। संस्था के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोकड़िया, ट्रस्टी अशोक संघवी, दिलीप संघवी, मोहनलाल बोकड़िया, सुरेंद्र मूणत आदि ने मरीजों से दवाई का सेवन कर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा पिछले 38 वर्षों से निशुल्क दवा वितरण किया जा रहा है। हर साल चिकित्सालय में मरीजों को बुलाकर दवा दी जाती है। किंतु गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण पीड़ितों को घर पर ही पीने के लिए दी गई थी। इस बार भी ऐसा ही किया जा रहा है।
: लायंस क्लब बदनावर को सम्मानित किया
Mon, Oct 18, 2021
बदनावर । लायंस क्लब बदनावर सेवा सहयोग द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के अन्तर्गत की गई गतिविधियों के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रश्मि गुप्ता ने भंडारी रिसोर्ट इंदौर में अवार्ड कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब बदनावर को सम्मानित किया। अध्यक्ष सीमा रावल के साथ कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल,द्वितीय उपाध्यक्ष उषा माथुर, सह सचिव ललिता बाहेती,सहयोगी सदस्य सारिका पटेल उपस्थित थे सेवा सप्ताह के दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर कार्य करने पर विशेष अवार्ड से क्लब को गौरवान्वित किया अध्यक्ष लायन सीमा रावल ने सचिव लायन नेहा शर्मा सहयोगी सदस्य संतोष जोशी ,राजेश्वरी वर्मा ,दिलीप चौहान,भूपेंद्र शर्मा व सभी लायन साथियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय लायन अध्यक्ष डोगलस एलेक्जेन्डर के जन्म दिवस पर फूड फार हंगर प्रोजेक्ट पर लायन रेखा अग्रवाल की ओर से 50 बच्चो को निशुल्क भोजन सर्व पितृ अमावस्या पर कराने पर आभार प्रकट किया।
: एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर प्रारंभ, नगरवासी ले रहे लाभ।
Mon, Oct 18, 2021
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समाज द्वारा रजिस्ट्रेशन अभी खुला रखा गया है।
बदनावर। श्री दिगम्बर जैन समाज वर्द्धमानपुर के तत्वाधान में एक्यूप्रेशर सुजोक चिकित्सा शिविर रविवार 17 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से स्थानीय श्री कुंदकुंद सभागृह में प्रारंभ हुआ। बढ़ती हुई मरीजों की संख्या को देखते हुए समाज द्वारा रजिस्ट्रेशन अभी खुला रखा गया है अब तक 125 के आसपास और अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर शिविर का रोज सुबह शाम चिकित्सा पद्धति का लाभ ले रहे हैं।उक्त जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के ओम पाटोदी ने बताया कि इस शिविर में सिरदर्द, अनिद्रा, लकवा, ब्लड प्रेशर,शुगर, घुटने, कमर, पीठ, थाइराइड, सर्वाइकल, साइटिका दर्द, गैस-कब्ज , पाइल्स आदि रोगों का उपचार प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति एक्यूप्रेशर से प्रतिदिन 8 बजे से 12 बजे तक व शाम 4 बजे से 8 बजे तक उक्त पद्धति द्वारा बिना दवाई उपचार हो रहा है । शिविर का प्रारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर डाक्टर सारंग, डाक्टर दीपशिखा व टीआर चौधरी ने किया इस अवसर पर सुशील मोदी, पवन पाटोदी, सुशील गोधा अखिलेश मोदी आदि समाज जन उपस्थित थे। रोगी अपना पंजीयन 9893619951 /9425969108 / 7987882156 / 9981992712 / 9630585681/ 9300796800 मोबाइल नंबर पर अथवा शिविर स्थल पर समय से पूर्व पहुच कर करवा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन पवन पाटोदी ने किया।