: 17 से 23 अक्टूबर तक प्रभुजी नागर की भागवत कथा आयोजन ग्राम संदला होगा
Sun, Oct 10, 2021
बदनावर। सनातनी संस्कृति के पोषक गौभक्त संत श्री प्रभु जी नागर की भागवत कथा का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक दोपहर 12 से 3 बजे तक भेरूजाल मंदिर के पास ग्राम संदला में किया जा रहा है। मध्य प्रदेश मेला एवं तीर्थ प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पीपलीपाड़ा (चाचू बना) ने बताया कि प्रभु जी नागर की भागवत कथा की तैयारियां भागवत ज्ञान यज्ञ समिति संदला द्वारा जोर-शोर से कि जा रही है। उक्त आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार का चंदा उगाही नहीं की जाएगी, ओर ना ही पोस्टर और पेंपलेट लगाकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। जो भी श्रदालु भागवत कथा का श्रवण करने आएंगे उनकी समुचित व्यवस्था भागवत समिति द्वारा की जाएगी। भागवत कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर आना होगा व 2 गज दूरी का पालन करना अनिवार्य है।
: आज पंचमी को प्रतिवर्ष अनुसार फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा मां एकविरा को चुनरी चढ़ाई गई
Sun, Oct 10, 2021
चुनरी यात्रा का यह छठा वर्ष है
बदनावर। फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर देश में खुशहाली व सामाजिक सद्भाव से जुड़े संकल्पों को लेकर जिले की सबसे बड़ी विशाल चुनरी कलश यात्रा श्री बैजनाथ महादेव मंदिर से मां एकविरा मंदिर तक निकाली जाती है,लेकिन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शासन द्वारा महामारी के कारण नवरात्रि में निकलने वाले धार्मिक चल समारोह पर प्रतिबंध लगा रखा है जिसका पालन करते हुए फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पंचमी को सांकेतिक चुनरी यात्रा मां एकविरा धाम पहुँचकर माता रानी की विधिवत पूजा अचर्ना कर माता रानी को चुनरी चढ़ाई गई। फ्रेंड्स ग्रुप के अध्यक्ष व यात्रा संयोजक कैलाश गुप्ता ने बताया की पिछले 6 वर्षों से नवरात्रि के पावन पर्व पर देश में खुशहाली व सामाजिक सद्भाव से जुड़े संकल्पों को लेकर प्रतिवर्ष श्री बैजनाथ महादेव मंदिर से मां एकविरा मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाती रही है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होकर माँ की आराधना कर विशाल चुनरी लेकर माता रानी के दरबार पहुँचकर पूरी आस्था के साथ माँ को चुनरी अर्पित करते है,लेकिन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शासन के नियमों का पालन करते हुए नवरात्रि की पंचमी को धूमधाम से निकलने वाली विशाल चुनरी कलश यात्रा न निकालते हुए परम्परा का निर्वहन करते हुए सांकेतिक चुनरी यात्रा निकाली,जिसमे फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा सादगीपूर्ण तरीके बैजनाथ महादेव मंदिर पर चुनरी की पूजा अर्चना कर वहां से मां एकविरा धाम जाकर मां एकविरा महारानी की पूजा अर्चना करने के पश्चात चुनरी चढ़ाई एवं बदनावर व देश प्रदेश में खुशहाली उन्नति व शांति कामना की गई। यात्रा में ग्रुप के सहसंयोजक दीपक श्रीवास्तव, राजेश भाटी, अक्षत चोपड़ा, सूरज पुरी गोस्वामी, मितेश श्रीवास्तव, विपिन गिरी गोस्वामी, दिलीप कांठेड़, दिनेश गुप्ता, जयदीप शक्तावत, अमन गुप्ता, रवि भाभर, आकाश गुप्ता, तनुज गुप्ता, दीपक सुंदेचा, हर्ष गुप्ता, धैर्य गुप्ता, औंकार पुरी गोस्वामी, राम बारीया,सहित ग्रुप के सदस्यों द्वारा चुनरी चढ़ाई गई ।
: परिषद ने अतिक्रमणकारि 19 लोगों से 6400 रूपए का अर्थदण्ड वसुला गया
Fri, Oct 8, 2021
बदनावर। नगर परिषद द्वारा कल से शुरू कि गई अतिक्रमण हटाओ मुहिम के अंतर्गत आज फिर अतिक्रमण हटाया गया। सीएमओ आशा भंडारी ने बताया कि आज सुबह 11 बजे से परिषद के अमले के साथ बड़ी चौपाटी से बस स्टैंड तक कल जिन लोगों को समझाइश दी थी उसके बाद भी अतिक्रमण किया ऐसे 19 लोगों से 6400 रूपए का अर्थदण्ड वसुला गया। अतिक्रमण हटाओ मुहिम आगे भी जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है की वे स्वेच्छा पूर्वक अतिक्रमण हटाकर निकाय को सहयोग करे अन्यथा उनके खिलाफ जुर्माना व प्रकरण दर्ज की कार्यवाही की जाएगी।