: श्री धर्मराज जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया
Tue, Jan 16, 2024
बदनावर। श्री धर्मराज बजरंग व्यायामशाला में श्री धर्मराज जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।सोमवार मकर संक्रांति पर्व पर पं मनोहर महाराज खेड़ावाले के सानिध्य में 37 जोड़ों ने यज्ञ आहुति दी। महाआरती कर भंडारे में तीन हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।कार्यक्रम में अतिथि प्रजेंद्र भट्ट व मां एकवीरा सेवा संस्था के सदस्य शामिल हुए। व्यायामशाला के उस्ताद कानजी पहलवान, ईश्वरपुरी, सुनील साहू, भारत, चंदर, पप्पू बना, पप्पू गुरु, राकेश राठौर, प्रभाषशंकर गुर्जर, अशोक सोलंकी, अशोक टॉक, आनंद बारोड, पवन, शिवम, विनोद हारोड, बंटी हारोड, अजय हारोड, सत्तू पहलवान, बद्री पहलवान, योगेश्वर बोडाना, विशाल पहलवान, ऋषि पहलवान, रवि बारोड, लालू रावल, चिंटू पहलवान, राजेंद्र जाट, आशीष चावड़ा, रितेश बारोङ, नीरज प्रजापत, रोहित परमार, रोहित बारोड, रोहित हारोड़, रवि प्रजापत, शुभम प्रजापत, रवि पाटीदार, राकेश हारोड़ आदि पहलवान उपस्थित थे। दानदाताओं का आभार माना परमानंद बोडाना ने।
: बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में विधि विधान से धर्म ध्वजा का लोकार्पण किया गया
Mon, Jan 15, 2024
बदनावर। अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत यहां प्रसिद्ध श्रीबैजनाथ महादेव मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार सुबह श्रीबैजनाथ भक्त मंडल के तत्वावधान में धर्म ध्वजा अनावरण समारोहपूर्वक किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज सोमानी, पुजारी महंत महादेवगिरी गोस्वामी एवं शरद मंडलेचा लाला काका थे। अतिथियों ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व पुजारी सूरजपुरी ने मंदिर में महा आरती करवाई। भगवान सूर्य देव को अर्ध्य अर्पण किया गया।इस अवसर पर सोमानी ने कहा कि धर्म ध्वजा हमारी पुरातन धर्म संस्कृति का प्रतीक है। बच्चों को हमारी संस्कृति व संस्कारों से शिक्षित करना भी जरूरी है। 500 साल की लड़ाई के बाद अब कहीं जाकर रामलला अपने स्थान पर विराजित होंगे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर जगह धूमधाम से मनाया जाना चाहिए।अतिथियों ने 41 फीट ऊंचे धर्म ध्वजा दंड एवं ध्वजा का अनावरण किया। इसे श्रद्धालु जितेंद्र मोदी एवं मोहन गुप्ता द्वारा तैयार करवाया गया है। दंड ध्वज पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। अतिथियों का स्वागत निर्मल गुप्ता, परमानंद पाटीदार, प्रजेंद्र भट्ट आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।बाद में मंडल के सदस्यों ने सेवा बस्तियों में जाकर परिवारो में करीब सवा क्विंटल खिचड़ी प्रसादी बांटी गई।
: भगवान पार्शवनाथ का 2900 वा जन्म कल्याण महोत्सव श्री शंखेश्वर पुरम तीर्थ पर मनाया गया
Sat, Jan 6, 2024
बदनावर। 23 में तीर्थंकर परमात्मा श्री पार्शवनाथ भगवान का 2900 वा जन्म कल्याण महोत्सव बड़ी चौपाटी स्थित श्री शंखेश्वर पुरम तीर्थ पर उत्साह के साथ मनाया गया । वर्तमान में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की उपासना बड़े स्तर पर हो रही है एवं पार्श्वनाथ भगवान के नाम से कई तीर्थ स्थल भी है जिनमें श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ भी प्रमुख है इस तीर्थ स्थल के लघु रूप में पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय ऋषभ चंद्र सुरिश्वर जी महाराज साहब की निश्रा में एवं मुनि श्री रजत विजय जी महाराज साहब की प्रेरणा से यहां शंखेश्वर पुरम तीर्थ की स्थापना एवं प्रतिष्ठा जनवरी 2020 में हुई थी । तभी से यह तीर्थ पूरे मालवा के साथ संपूर्ण भारत में भी ख्याति अर्जित कर चुका है यहां श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ परमात्मा की सुंदर प्रतिमा अद्भुत परिकरके बीच में विराजमान है। प्रति पूर्णिमा को यहां विशेष आयोजन होते हैं जिसमें सभी उत्साह से भाग लेते हैं आज भी यहां प्रातः स्नात्र पूजन से लेकर चंदन पूजा तक सैकड़ो श्रद्धालु ने उत्साह पूर्व भाग लिया दोपहर में सूर्य महिला मंडल द्वारा पारसनाथ पंचकल्याणक पूजन हुआ साथ ही रात्रि में एक शाम पार्श्वनाथ के नाम आयोजन में श्रद्धालुओं ने जमकर प्रभु भक्ति की एवं अंत में महा आरती उतारी गईइसी के साथ पूज्य आचार्य भगवान की श्री ऋषभ चन्द्र सुरिश्वर जी महाराज साहब की मासिक पुण्यतिथि भी मनाई गई एवं गुरु प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर मंदिर एवं तीर्थ परिसर को रंगोली पुष्प एवं विद्युत की आकर्षक सजावट की गई। आज के आयोजन का लाभ नरेंद्र कुमार मोहित कुमार मोदी ने लियासाथ ही नगर के मध्य में स्थित प्राचीन श्री भोयरा वाला मंदिर में भी पूजा पाठ के साथ दोपहर में श्री पारसनाथ पंचकल्याणक पूजन महिला मंडल की ओर से किया गया यहां भी पूजा के पश्चात प्रभावना वितरित की गई।