: एसडीओपी व टीआई सहित पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर से सफाई अभियान शुरू किया
Kailash Gupta
Thu, Jan 18, 2024
Post views : 123
नगर परिषद ने मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों सफाई अभियान शुरू किया
बदनावर। मुख्यमंत्री एवं डीजीपी के निर्देशानुसार आज से यहां भी थाना परिसर में सफाई अभियान शुरू किया गया। इसे निरंतर आगे जारी रखा जाएगा।
सुबह पुलिसकर्मियों ने एसडीओपी शेरसिंह भूरिया एवं टीआई दीपकसिंह चौहान के साथ पुलिस थाना एवं एसडीओपी कार्यालय परिसर में सफाई की। एसडीओपी भूरिया ने बताया कि अब रोज सुबह गणना के बाद कार्य स्थल की साफ सफाई नियमित रूप से की जाएगी। अभी यह अभियान 16 से 22 जनवरी तक चल रहा है किंतु इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
सुबह बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने परिसर में सफाई कार्य किया। हालांकि थाना परिसर में नियमित रूप से प्रतिदिन सफाई की जाती है। लेकिन आज बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। सीएम ने सभी शासकीय कार्यालयों एवं धर्मस्थलों पर सफाई का निर्देश दिया है।
उधर नगर परिषद ने नगर के मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान शुरू किया। मंदिरों को दमकल की सहायता से पानी से धुलवाया गया व सफाई की। नपाध्यक्ष मीना यादव व सीएमओ मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन