: बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में विधि विधान से धर्म ध्वजा का लोकार्पण किया गया
Kailash Gupta
Mon, Jan 15, 2024
Post views : 124
बदनावर। अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत यहां प्रसिद्ध श्रीबैजनाथ महादेव मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार सुबह श्रीबैजनाथ भक्त मंडल के तत्वावधान में धर्म ध्वजा अनावरण समारोहपूर्वक किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज सोमानी, पुजारी महंत महादेवगिरी गोस्वामी एवं शरद मंडलेचा लाला काका थे। अतिथियों ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व पुजारी सूरजपुरी ने मंदिर में महा आरती करवाई। भगवान सूर्य देव को अर्ध्य अर्पण किया गया।
इस अवसर पर सोमानी ने कहा कि धर्म ध्वजा हमारी पुरातन धर्म संस्कृति का प्रतीक है। बच्चों को हमारी संस्कृति व संस्कारों से शिक्षित करना भी जरूरी है। 500 साल की लड़ाई के बाद अब कहीं जाकर रामलला अपने स्थान पर विराजित होंगे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर जगह धूमधाम से मनाया जाना चाहिए।
अतिथियों ने 41 फीट ऊंचे धर्म ध्वजा दंड एवं ध्वजा का अनावरण किया। इसे श्रद्धालु जितेंद्र मोदी एवं मोहन गुप्ता द्वारा तैयार करवाया गया है। दंड ध्वज पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। अतिथियों का स्वागत निर्मल गुप्ता, परमानंद पाटीदार, प्रजेंद्र भट्ट आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
बाद में मंडल के सदस्यों ने सेवा बस्तियों में जाकर परिवारो में करीब सवा क्विंटल खिचड़ी प्रसादी बांटी गई।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन