: सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन 1जनवरी से
Sat, Dec 30, 2023
मंदसौर। वीर हनुमान मंदिर प्रांगण पटेला में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण का भव्य आयोजन दिनांक 1 जनवरी से 7 जनवरी तककिया जा रहा है। श्री शिव महापुराण मंदसौर के प्रसिद्ध पं. बलराम शास्त्री के पावन सानिध्य में होगी। कथा में नि:शुल्क रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 12बजे 4बजे तक रहेगा।
: पूर्व विधायक पाटीदार के खिलाफ कोर्ट से 5 लाख रुपए की डिक्री
Thu, Dec 28, 2023
बदनावर। व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड बदनावर रितुश्री गुप्ता के न्यायालय में एक सिविल प्रकरण में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खेमराज पाटीदार के विरुद्ध प्रस्तुत सिविल वाद में 5 लाख रुपए एक मुश्त अदा करने का निर्णय पारित किया है।वादी कमलेश पिता दुर्लभराम धाकड़ कारोदा ने प्रतिवादी खेमराज पिता बालाराम पाटीदार निवासी ग्राम गाजनोद के खिलाफ दावा प्रस्तुत किया था। पाटीदार बदनावर से भाजपा के विधायक तथा जिला भाजपा एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रहे हैं। वादी ने यह वाद 5 लाख 20 हजार रुपए एवं इन रुपयों पर दो प्रतिशत प्रति माह प्रति सैकड़ा की दर से ब्याज वसूली हेतु प्रस्तुत किया था।इस वाद के अनुसार प्रतिवादी पाटीदार वादी के घर गत 1 फरवरी 2023 को गए और रुपयों की जरूरत का बोलकर 5 लाख रुपए नकद बतौर कर्ज उधारे मांगे और कहा कि यह राशि 15 दिन में अदा कर दूंगा तथा इन रुपयों की अदायगी हेतु प्रतिवादी ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कानवन का चेक भी अपने हस्ताक्षर करके दिया और भरोसा दिलाया कि सदर बैंक से यह भुगतान यथासंभव बैंक में प्रस्तुत करने पर प्राप्त हो जाएगा। किंतु जब चेक बैंक में जमा कराया तो खाते में अपर्याप्त राशि होने पर वह अनादरित हो गया। इस प्रकार प्रतिवादी ने फरेब और धोखा करके जानबूझकर ऐसे खाते का चेक दिया जिसमें पर्याप्त राशि नहीं थी।प्रतिवाद पत्र में प्रतिवादी ने इस तथ्य को अस्वीकार किया था कि उसने वादी से यह राशि उधार ली थी और न ही चेक दिया था। प्रतिवादी सक्षम किसान होकर उसके पास 50 बीघा सिंचित भूमि है। वह पूर्व विधायक रह चुका है तथा भाजपा व किसान सहकारी बैंक का अध्यक्ष भी रह चुका है। प्रतिवादी ने कभी रुपए उधार नहीं लिए। उसे 30 हजार रुपए प्रति माह विधायक पेंशन भी मिलती है तथा खेती से सालाना 7-8 लाख रुपए की आय होती है। प्रतिवादी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ता व ड्राइवर जितेंद्र गुर्जर को वादी से 1 लाख रुपए दिलवाए थे और अपने पास रखा रिक्त चेक बतौर जमानत दिया था। वादी ने राजनीतिक द्वेषता से यह चेक प्रस्तुत किया था। इसलिए यह वाद निरस्त किया जाए।वादी ने अपने कथन में बताया था कि वह कृषि कार्य करता है। उसके परिवार के सदस्यों के नाम 125 बीघा जमीन है। प्रतिवादी उसके घर आए थे और 5 लाख रुपए उधार मांगे थे। जो सूचना पत्र देने के बावजूद नहीं लौटाए। न ही कोई जवाब दिया। इसलिए दावा पेश किया था।कोर्ट में वादी व प्रतिवादी के कथनों एवं दस्तावेजी सबूतों के आधार पर वादी अपना पक्ष प्रमाणित करने में सफल रहा। उसने उक्त राशि प्रतिवादी को दी तथा भुगतान स्वरूप दिया गया चेक अनादरित हो गया।फलस्वरुप प्रतिवादी वादी को एक मुश्त 5 लाख रुपए अदा करेगा। किंतु ब्याज राशि के बारे में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। इसलिए वह बाजार धारा अनुसार ब्याज प्राप्त करने का पात्र नहीं है। वादी की ओर से अधिवक्ता दिनेश भदोरिया ने पैरवी की।
: भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कल बदनावर में
Sat, Sep 23, 2023
बदनावर। प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस द्वारा जन आक्रोष यात्रा निकाली जा रही है। जन आक्रोष यात्रा बदनावर विधानसभा में कल ग्राम धारसीखेडा से प्रवेश करेगी।यात्रा प्रभारी मनीष बोकडिया ने बताया की जन आक्रोश यात्रा रविवार को बदनावर विधानसभा में प्रवेश करेगी। यात्रा में धार जिले के कांग्रेस के सभी विधायक एवं यात्रा प्रभारी पूर्व 'प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय दत, यात्रा सहप्रभारी सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, उमंग सिधार, रवि जोशी, संगठन प्रभारी निर्मल मेहता व जिलाध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार सहीत कई जनप्रतिनिधी मौजूद रहेंगे। भैंसोला में नुक्कड़ सभा होगी। तथा बदनावर बस स्टैंड पर आम सभा होगी। कानवन, नागदा, सादलपुर में रथ सभा होगी। बदनावर नगर में प्रवेश के पहले राणा पूजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।उसके पश्चात यात्रा शीतलामाता बस स्टैंड सभामंच चौराहा, मोदी चौराहा, सोमेश्वर चौराहा,अंबेडकर चौराहा होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी जहां आमसभा होगी। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जन आकाश यात्रा में 2 हजार से अधिक बाइक एवं सैकड़ों वाहनों के साथ रैली के रूप में निकलेंगे। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है।