: एचडीएफसी बैंक द्वारा श्री गणेश व्यायामशाला में पौधा रोपण सम्पन्न
Fri, Jul 21, 2023
बदनावर। एच डी एफ सी बैंक द्वारा स्थानीय श्री गणेश व्यायाम शाला में पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बैंक के कर्मचारियों द्वारा श्री गणेश व्यायामशाला परिषर में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर नगर परिषद में स्वछता ब्रांड एम्बेसेडर व मीडियाकर्मी दिलीप सिंह चौहान, श्री गणेश व्यायाम शाला के उस्ताद प्रहलाद सिंह यादव, मीडिया कर्मी मनीष शर्मा व राकेश सिंह चौहान, के.जी. सी. क्लस्टर हेड फारुख मोहम्मद,कलेक्शन मैनेजर अक्षय ताले,ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर मोहन सिंह ठाकुर,सीनियर कॉरपोरेट मैनेजर शोएब कुरेशी आदि उपस्थित थे।
पौधा रोपण कार्यक्रम में के.जी. सी. मैनेजर मनोज मकवाना, शैलेन्द्र सिंह भाटी, SLI मैनेजर अमर नाथ,मनोज ,सचिन गोयल,विशाल बैरागी,यश गुर्जर,रितेश रघुवंशी,दिलीप राठौर,अनिल वसुनिया, संजय सिंघाड़ ,इंद्रजीत सिंह पंवार आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संयोजन ऑपरेशन मैनेजर मोहन सिंह ठाकुर ने किया।
: श्री हरदेव लाला( हरदेश्वर महादेव) मंदिर मैं महादेव के प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
Fri, Jul 21, 2023
दसई( जगदीश पटेल)। नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित श्री हरदेव लाला मंदिर परिसर में स्थित श्री हरदेश्वर महादेव के प्रथम स्थापना दिवस पर मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रम हुए । जिसमें प्रातः 8 बजे से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया कर भगवान भोलेनाथ एवं हरदेवलाला भैरवनाथ का दिव्य श्रृंगार अश्विन पाटीदार एवं मनोज पाटीदार द्वारा किया गया। श्रृंगार के पश्चात आरती की गई एवं प्रसादी का वितरण किया गया रात्रि में 8 बजे से श्री इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर सुंदरकांड समिति के भजन गायक गोपाल पाटीदार जीवन सर और साथी एवं नगर के भजन गायक आशीष चावड़ाा, पंडित पंकज शास्त्रीी, दिनेश काठा,संदीप बारोट आदि भजन गायक ने भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति दे कर समा बांध दिया वाद्य यंत्र में ढोलक पर खिलेड़ी के ओम प्रकाश पाटीदार,प्रदीप बारोट, पेट पर दिनेश जाट एवं प्यानो पर दिनेश काठा एवं संदीप बारोट सहित अन्य कलाकारों ने वाद यंत्रों पर प्रस्तुति दी कार्यक्रम 12:30 बजे तक चलाा। जिसके बाद पंडित पंकज शास्त्री के मार्गदर्शन में आरती की गई एवं प्रसादी का वितरण किया गयाा। श्रावण माह के अवसर पर श्री हरदेश्वरमहादेव मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रुद्रा अभिषेक का आयोजन चल रहा है जो निरंतर 2 महीने तक चलेगा।
: स्व सहायता समूह को 3 लाख का लोन दिया
Thu, Jul 20, 2023
बदनावर। दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत एकवीरा शहरी आजीविका महिला स्व सहायता समूह बदनावर को नगर परिषद द्वारा एचडीएफसी बैंक के माध्यम से लोन प्रदान किया गया।यहां नगर परिषद कार्यालय में समूह की महिलाओं को 3 लाख रुपए के लोन का स्वीकृति पत्र नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार, सीएमओ मनोज कुमार मौर्य, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, पार्षद भारती राठौड़, संतोष चौहान, जगदीश पाटीदार की उपस्थिति में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर विवेकसिंह ने प्रदान किया।अध्यक्ष यादव ने बताया कि समूह के माध्यम से महिलाएं आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रही है। आगामी दिनों में ओर भी अन्य समूहों को लोन उपलब्ध कराया जाएगा।