Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: सोलंकी भाजपा युवा मोर्चे के जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त

Kailash Gupta

Sat, Jul 22, 2023
Post views : 119
बदनावर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय सूर्या ने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई पदों पर नियुक्ति की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं युवा मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी तथा प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की अनुशंसा पर बदनावर के मनोज सोलंकी (कवि) को मोर्चे का जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा मोर्चे के सक्रिय कार्यकर्ता शुभम दीक्षित, लव प्रजापत व शिवम यादव को जिला मंत्री व युवा मोर्चे के सक्रिय कार्यकर्ता मनिंदरसिंह व अभिजीत पंडित को जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सोलंकी की नियुक्ति पर भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान, भाजयुमो के जिला महामंत्री कपिल यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रितेशसिंह पंवार, जिला मंत्री कुलदीप जाट, युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष क्रमश निशांतसिंह भाटी, हरीश झारानी, नरेंद्रसिंह तंवर, नितीन सावंत, संतोष ढोलकिया, चेतनसिंह कामदार, नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रजेंद्र भट्ट, विजयसिंह पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना यादव, नप उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार फुंदा बापू, गौरव जैन, सुरेश पटेल, पंकज ठाकुर, सन्तोष राव, मनीष गुर्जर, पवन चावला समेत कार्यकर्ताओ ने बधाई दी व संगठन का आभार माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन