: स्व सहायता समूह को 3 लाख का लोन दिया
Kailash Gupta
Thu, Jul 20, 2023
Post views : 117
बदनावर। दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत एकवीरा शहरी आजीविका महिला स्व सहायता समूह बदनावर को नगर परिषद द्वारा एचडीएफसी बैंक के माध्यम से लोन प्रदान किया गया।
यहां नगर परिषद कार्यालय में समूह की महिलाओं को 3 लाख रुपए के लोन का स्वीकृति पत्र नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार, सीएमओ मनोज कुमार मौर्य, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, पार्षद भारती राठौड़, संतोष चौहान, जगदीश पाटीदार की उपस्थिति में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर विवेकसिंह ने प्रदान किया।
अध्यक्ष यादव ने बताया कि समूह के माध्यम से महिलाएं आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रही है। आगामी दिनों में ओर भी अन्य समूहों को लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन