: मोदी चौराहे पर मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी
Sun, Dec 24, 2023
बदनावर। नगर में इन दिनों चोरी की घटनाऐं बढ़ती जा रही है। इससे लोगो मे भी भय पैदा हो रहा है। बीती रात में फिर जवाहर मार्ग स्थित मोदी चौराहे पर रितेश मोदी की हार्दिक मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में बीती रात 3-20 बजे अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।रात में बदमाश सब्बल से शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 10-12 कीमती मोबाइल तथा गल्ले का ताला व हैंडल तोड़कर करीब 50 हजार रुपए नकद ले उड़े। टूटा ताला नाली में फेंक दिया और सब्बल मौके पर छोड़ गए।चोरी गए मोबाइल की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई है। सुबह जब दुकान मालिक रितेश मोदी दुकान पर पहुंचे तब चोरी का पता चला।बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तो उसमें मुंह पर कपड़ा बांधकर आए तीन बदमाश दिखाई दिए। किंतु उनकी पहचान नहीं हुई। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तथा सीसीटीवी में बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया।
: श्रीमद भागवत गीता की 101 पुस्तकों का वितरण किया गया
Sun, Dec 24, 2023
बदनावर। गीता जयंती महोत्सव के तहत श्री राधा गोविंद इस्कान मंदिर बडनगर मार्ग बडी चौपाटी पर श्रीमद भागवत गीता पुस्तक का वितरण प्रचार प्रसार हेतु किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा नेता शेखर यादव, थे। विशेष अतिथी पत्रकार पुरुषोतम शर्मा एवं कांग्रेस मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार एवं नरेन्द्र राठौड थे। सर्व प्रथम अतिथियों ने श्री राधा गोविन्द प्रभुजी की आरती की गयी। तत्पश्चात श्रीमद भागवत गीता ज्ञान को लेकर प्रवचन वसु श्रेश्ठ प्रभुजी द्वारा दिए गए। अतिथियों द्वारा श्रीमद भागवत गीता पाठ की 101 पुस्तके भक्तों को वितरण की गयी। निशुल्क पुस्तके वितरण का उदेश्य सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु धार्मिके पुस्तक श्रीमद भागवत गीता पाठ का वितरण किया गया। आयोजन में मोहनलाल पाटीदार, राधवेन्द्र सिकरवार सहीत बडी संख्या में श्रृद्वालु मौजुद थे।
: विधायक शेखावत गुरुवार को लेंगे विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक
Sun, Dec 24, 2023
ग्रामीण क्षेत्र में फैली समस्याओं एवं निर्माण कार्य की रुपरेखा तैयार की जाएगी-विधायक शेखावत
बदनावर| नवनिर्वाचित विधायक भंवरसिंह शेखावत क्षेेत्र के विकास हेतु चुनाव के दौरान किए वादे पूरे करने के लिऐ योजनाबद्व से काम कर रहे है। क्षेत्र की जनता की भावनाओं को देखते हुए एवम ग्रामाणी की सुविधा हेतु 28 तारीख को
प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक रखी गयी है। विधायक भंवरसिंह शेखावत जनपद पंचायत सभाग्रह में अधिकारियों के साथ विभागीय कार्योें की समीक्षा बैठक लेगे। गुरुवार को आयोजित विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक को लेकर एसडीएम दीपकसिंह चौहान द्वारा सभी विभाग के अधिकारियों को सूचना पत्र भेजा गया है। जिसमें बताया कि विभाग में प्रचलित निर्माण कार्याे, हितग्राही मुलक योजनाओं एवं अन्य कार्याे की स्थिति की जानकारी दो प्रति में 26 तारीख तक अनुविभागीय कार्यालय में अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करें तथा नियत दिनांक व समय पर बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहे। विधायक भंवरसिंह शेखावत का कहना है कि विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने विकास की उम्मीद लगायी है। विकास को लेकर क्षेत्र में चल रही निर्माणाधीन गतिविधियों को लेकर जनपद पंचायत परिसर में 28 तारीख गुरुवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक रखी गयी है। समीक्षा बैठक में जानकारी मिलने के पश्चात प्रत्येक ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर ग्रामीण क्षेत्र में फैली समस्याओं एवं निर्माण कार्य की रुपरेखा तैयार की जाएगी। विकास से विधानसभा क्षेत्र का कोई गांव वंचित नहीं रहेगा। जानकारी कांग्रेस विधानसभा मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने दी।
भष्टाचार पर लगेगा अंकुश
पिछले पांच साल से क्षेत्र में अधिकारियों ने मनमर्जी से निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए। आरईएस विभाग में अधिकारियों ने सौ से अधिक आधे अधुरे ग्रेवाल मार्ग का निर्माण किया गया। जिसमें भारी भरकम भश्टाचार किया गया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की जाने के बावजुद कोई कार्यवाही नहीं की गयी थी। साथ ही खनिज विभाग के उदासीनता के चलते कई खदान संचालकों ने बडी मात्रा में पत्थर की खुदाई कर बिना रायल्टी चुकाए गिट्टी की सप्लाय करने के मुदे पर भी खनिज अधिकारियों की खिंचायी हो सकती है। तथा घटिया निर्माण करने वाले कई ठेकेदारो पर गाज गिर सकती है। बाबूजी के विधायक बनने के बाद से ही भष्टाचारियों एवं घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारों में भय का माहोल है। बैजनाथ मंदिर से बडी चौपाटी तक 4 करोड से अधिक की लागत से निर्मित घटिया आर्दश मार्ग को लेकर भी चर्चा हो सकती है। तथा नल जल योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा होने का अनुमान है।