: मोदी चौराहे पर मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी
Kailash Gupta
Sun, Dec 24, 2023
Post views : 124
बदनावर। नगर में इन दिनों चोरी की घटनाऐं बढ़ती जा रही है। इससे लोगो मे भी भय पैदा हो रहा है। बीती रात में फिर जवाहर मार्ग स्थित मोदी चौराहे पर रितेश मोदी की हार्दिक मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में बीती रात 3-20 बजे अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
रात में बदमाश सब्बल से शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 10-12 कीमती मोबाइल तथा गल्ले का ताला व हैंडल तोड़कर करीब 50 हजार रुपए नकद ले उड़े। टूटा ताला नाली में फेंक दिया और सब्बल मौके पर छोड़ गए।
चोरी गए मोबाइल की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई है। सुबह जब दुकान मालिक रितेश मोदी दुकान पर पहुंचे तब चोरी का पता चला।
बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तो उसमें मुंह पर कपड़ा बांधकर आए तीन बदमाश दिखाई दिए। किंतु उनकी पहचान नहीं हुई। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तथा सीसीटीवी में बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन