: युवा पत्रकार मंच के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
Sun, Dec 31, 2023
बदनावर। आज यहां श्री बैजनाथ महादेव मंदिर में युवा पत्रकार मंच द्वारा प्रकाशित वर्ष 2024 के कैलेंडर का सादे समारोह में विमोचन किया गया। मंच के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने बताया कि मंच द्वारा लगातार 9 वर्ष से कैलेंडर प्रकाशित किया जा रहा है।कैलेंडर में 12 माह के तीज त्यौहार व शासकीय छुट्टियों के साथ ही पंचांग व दिन रात के चौघड़िया एवं शुभ मुहूर्त आदि की जानकारी का समावेश किया गया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कैलेंडर का निशुल्क वितरण किया जाएगा।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जगजीवन सिंह पंवार, दिल़ीप नागोरिया, मनोहर जायसवाल, पुजारी सुरजपुरी गोस्वामी, विजेन्द्र परमार मौजूद थे।
: सोनु जाट धार जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष बने
Sun, Dec 31, 2023
बदनावर। धार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी ने प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार एवं विधायक भंवर सिंह शेखावत की सहमति से बदनावर के सोनु जाट को धार जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।जाट कि नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं वह मित्र गणों ने बधाई दी।
: सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन 1जनवरी से
Sat, Dec 30, 2023
मंदसौर। वीर हनुमान मंदिर प्रांगण पटेला में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण का भव्य आयोजन दिनांक 1 जनवरी से 7 जनवरी तककिया जा रहा है। श्री शिव महापुराण मंदसौर के प्रसिद्ध पं. बलराम शास्त्री के पावन सानिध्य में होगी। कथा में नि:शुल्क रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 12बजे 4बजे तक रहेगा।