: युवा पत्रकार मंच के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
Kailash Gupta
Sun, Dec 31, 2023
Post views : 120
बदनावर। आज यहां श्री बैजनाथ महादेव मंदिर में युवा पत्रकार मंच द्वारा प्रकाशित वर्ष 2024 के कैलेंडर का सादे समारोह में विमोचन किया गया। मंच के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने बताया कि मंच द्वारा लगातार 9 वर्ष से कैलेंडर प्रकाशित किया जा रहा है।
कैलेंडर में 12 माह के तीज त्यौहार व शासकीय छुट्टियों के साथ ही पंचांग व दिन रात के चौघड़िया एवं शुभ मुहूर्त आदि की जानकारी का समावेश किया गया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कैलेंडर का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जगजीवन सिंह पंवार, दिल़ीप नागोरिया, मनोहर जायसवाल, पुजारी सुरजपुरी गोस्वामी, विजेन्द्र परमार मौजूद थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन