: डेंगू से बचाव के लिए परिषद ने करवाया धुआं और बारिश कि वजह से चौंक हुए नालों को साफ किया
Thu, Sep 16, 2021
बदनावर । डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद द्वारा अभियान चलाकर फोगिंग मशीन से धुए का कार्य किय जा रहा है । मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी ने बताया कि डेंगू की बीमारी को देखते हुए निकाय द्वारा आज बड़नगर रोड, सम्पूर्ण महालक्ष्मी कालोनी, सोनी कालोनी, विश्वकर्मा कालोनी , विश्वकर्मा कालोनी के सामने वाली कालोनी मे फोगिंग मशीन से धुए का कार्य किया गया। साथ आज पुरे दिन बारिश की वजह से चौंक हो गये नालो की सफाई कि गई। डेंगू से बचाव के लिए इसी तरह फोगिंग कार्य एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव एवं सफाई अभियान चलता रहेगा ।
: तेजा दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। निशान चढ़ाए एवं तातीया तोड़ी गई
Thu, Sep 16, 2021
बखतगढ़। सत्य वीर तेजाजी महाराज की दशमी पर ग्राम बोराली, घटगारा, बखतगढ़, साकतली, पिपलिया, झेरीपाड़ा, जलोदिया, रेशमगारा, रतनपुरा, कलोला, सेमलिया आदि ग्रामों में सत्य वीर तेजाजी महाराज के मंदिर पर एक दिन पूर्व ही भक्तों का आवागमन जारी रहा। रात्रि में थानक पर जागरण एवं आकर्षक भजनों का आयोजन हुआ। एवं अभिषेक पूजन के पश्चात सर्वप्रथम ध्वज यात्रा निकाली गई उसके पश्चात अखाड़े के साथ ही भक्त गणों द्वारा तेजाजी के निशान निकाले गए। अखाड़ों में ग्राम साकतली और बखतगढ़ के महावीर व्यायामशाला के पहलवानों के द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए थानक पर भक्तों का सुबह से ही आवागमन रहा एवं महा प्रसादी का वितरण जाट समाज द्वारा किया गया। रात से ही बारिश का दौर भी चलता रहा जो कि दोपहर पश्चात थोड़ा सा थम गया जिससे आसपास के ग्रामीण जन दोपहर बाद तेजाजी का आशीर्वाद लेने थानक पर पहुंचे ।और तातीया खोली गई तेजाजी की झानी डालकर दर्शन करने का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त हुआ।
: वर्षा का दौर रात से लेकर दोपहर तक चलता रहा
Thu, Sep 16, 2021
बखतगढ़। ग्राम व आस पास के क्षेत्र में बारिश का दौर रात 8 बजे से दोपहर तक झमाझम बारिश होती रही जिससे किसानों के चेहरे खिले बागेणी नदी पर इस वर्ष की पहली बार पुरानी रपट पर बारिश का पानी आने से ग्रामीणों को ख़ुशी का एहसास हुआ । साथ ही पंचायत की उदासीनता के कारण बारिश पूर्व नदी की बारीयों की साफ सफाई नहीं करवाई गई जिससे कचरा एवं गांव की नालिया की सफाई भी नहीं हुई जिससे कचरा एवं गंदगी पूरे रोड की नदी में आ गई जिससे बारिया बंद हो गई ग्राम के स्वास्थ्य कर्मी राधेश्याम प्रजापत और शेर सिंह नाथावत इन दोनों ग्राम के जागरूक नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई । इस वर्ष बारिश की पहली पूर थी । आगामी फसल के लिए पानी का गिरना लाभदायक रहा और डैम में पानी पहुंचा जिससे किसानों को राहत मिली।