: कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन कल होगा
Fri, Sep 24, 2021
बदनावर। कोरोना संक्रमण काल में आम जनमानस की सेवार्थ में सेवा प्रदान करने वाले योद्धाओं का सम्मान समारोह कल 25 सितम्बर शनिवार को दोपहर 1 बजे चन्द्रलीला पैलेस बदनावर में आयोजित किया जाएगा। तहसील पत्रकार संघ बदनावर के तत्वावधान में आयोजित कोरोना सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री म.प्र. शासन भोपाल राजवर्धनसिंह दत्तीगाँव होंगे। अध्यक्षता अध्यक्ष प्रेस क्लब इन्दौर अरविन्द तिवारी, विशेष अतिथि अध्यक्ष जिला पत्रकार संघ धार पं. छोटू शास्त्री, सचिव वूमंस प्रेस क्लब म.प्र. सुश्री ऋतु साहु उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया ने देते हुए बताया कि कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में कोरोना काल में सेवा प्रदान करने वाली विभिन्न संस्थाएँ, मीडियाकर्मी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राजस्व सहित अनेक कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जायेगा। आयोजन को लेकर तहसील क्षेत्र के समस्त पत्रकारों, सम्मानित होने वाले कोरोना योद्धाओं एवं गणमान्यजनों को निमंत्रण पत्र वितरित किये जा चुके हैं। तहसील पत्रकार संघ के पदाधिकारियों द्वारा आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। कार्यकारिणी सदस्यों को कार्य की जिम्मेदारियों का जिम्मा दिया गया है। समारोह में तहसील व आसपास क्षेत्र के मीडियाकर्मी, जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन शामिल होंगे।
: शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए नगर परिषद की टीम स्वास्थ विभाग के साथ घर घर जाकर लगा रही है वेक्सीन
Wed, Sep 22, 2021
बदनावर:-नगर परिषद द्वारा शत प्रतिशत वैक्सीन को लेकर अब अंतिम पड़ाव पर है।100 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति को लेकर शेष बचे लोगो को लेकर नगर परिषद के द्वारा स्वास्थ विभाग के साथ घर घर व तलाश कर उन्हें वेक्सीन लगवाई जा रही है। नगरीय क्षेत्र में इस बार महा वेक्सीन अभियान के बाद शेष बचे हुए लोगो को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व)वीरेन्द्र कटारे व मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी के मार्गदर्शन पर नगरीय क्षेत्रों के बी एल ओ के माध्यम से लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने सभी बी एल ओ की बैठक बुलवाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही,एस डी एम व सी एम ओ व विधायक प्रतिनिधि शेखर यादव द्वारा स्वास्थ्य विभाग व निकाय कर्मचारियों के साथ बचे हुए लोगो के घर जाकर टिके लगवाये जा रहे । नगरिय क्षेत्र बदनावर अपने संपूर्ण टीकाकरण से मात्र कुछ ही दूर है संभवतः 23 सितम्बर तक सो प्रतिशत लक्ष्य नगरीय क्षेत्र का पूर्ण होने की स्थिति में आजायेगा। मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के निर्देश व जिला कलेक्टर पंकज जैन के मार्गदर्शन में स्वास्थ विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, राजस्व विभाग के साथ नगर के सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर परिषद के सहयोग से नगरीय क्षेत्र में शतप्रतिशत वैक्सिनेशन की स्थिति में आ गया है। सब के सामुहिक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है।
India 24 news tv आप सभी से अपील करता है कि वेक्सीन जरूर लगवाया और शत प्रतिशत वैक्सीनेश के लक्ष्य को पुरा करें।
: विज्ञान यात्रा रथ का उत्कृष्ट विद्यालय में आगमन
Wed, Sep 22, 2021
बदनावर। सूचना एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के तत्वाधान में विज्ञान के प्रति रुचि जागरण एवं विद्यार्थियों के जन जागरण हेतु विज्ञान यात्रा रथ मध्यप्रदेश में भ्रमण कर रहा है । रथ सुबह 10 बजे रतलाम से बदनावर आया ।उत्कृष्ट विद्यालय में रथ के साथ पधारे वैज्ञानिकों राजेंद्र सिंह, सुश्री अंजलि विज्ञान संचालिका मेरठ, सुनील सिंह विज्ञान संचालक इंदौर, सुश्री अली शाह विज्ञान संचालिका मेरठ, अक्षय दशोरा पत्रकारिता विभाग देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ,निहीर जोशी, अक्षत पधारे । सरस्वती पुजन पश्चात अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह राठौर एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी एन गुजराती एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों रियाजुद्दीन शेख, घनश्याम बेतेड़िया,जी एल सिर्वी, प्रदीप पांडेय् के द्वारा पुष्पहारों से किया गया। पश्चात राजेंद्र सिंह ने इस यात्रा का उद्देश्य एवं वैज्ञानिक प्रयोग एवं घटनाओं को चलित प्रोजेक्ट के माध्यम से इस रथ में समझाना बताया गया। उनका उद्देश्य विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रुचि जागृत करना है आपने नारा दिया *जय जवान जय किसान , जय विज्ञान जय अनुसंधान* इस अवसर पर अंजलि, सुनील और सुश्री अली शाह ने भी विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़े हुए कई रोचक जानकारियां प्रदान की। साथ ही मध्य प्रदेश सूचना एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के द्वारा निकाले जाने वाली विज्ञान मंथन यात्रा के आवेदन हेतु सभी विद्यार्थियों को पूरी प्रक्रिया समझाई साथ ही आप ने आह्वान किया शिक्षकों से की सभी विद्यार्थियों को आवेदन हेतु प्रेरित करें। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक प्रयोगशाला औद्योगिक क्षेत्र और संग्रहालय का भ्रमण कराया जाता है । विद्यार्थियों को संस्था प्राचार्य विकास शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक गुजराती ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य द्वारा एवं आभार रियाजुद्दीन शेख वरिष्ठ उच्च माध्यमिक शिक्षक के द्वारा माना गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राधेश जोशी ने किया।