: नगर परिषद द्वारा डेंगू से बचाव के लिए चलाया जा रहा है अभियान
Mon, Sep 27, 2021
बदनावर । नगर परिषद द्वारा डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लगातार नगर में अभियान चलाया जा रहा है । मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी ने बताया कि डेंगू की बीमारी को देखते हुए निकाय द्वारा आज भट कॉलोनी व बस स्टैंड पर दवाई का छिड़काव किया व कोर्ट परिसर में फागिंग मशीन से धुआं के कार्या किया गया साथ ही चौपाटी पर गड्ढों में मोरम डाली गई।
: ग्राम पंचायत छायन में हुए भ्रष्टाचार को सोशल आडिट दल ने किया पर्दाफाश
Mon, Sep 27, 2021
बदनावर ( राजेश चौहान ) जनपद पंचायत बदनावर की ग्राम पंचायत छायन मजरे के ईमलीपाड़ा में शनिवार को सोशल आडिट दल ( वी एस ए ) द्वारा विशेष ग्राम सभा का आयोजन रखा गया था। इस सभा के बारे मे और सरपंच , सचिव ,सहायक सचिव को भी अवगत कराया गया किन्तु कोई भी इस सभा में नही आए वही दल की प्रेमलता मकवाना ,राजेश मालवीय एवं राजेश बरोठ ने ग्राम पंचायत में हुए भारी भ्र्ष्टाचार को उजागर करते हुए बताया कि यहा पर मनरेगा योजना में भारी भ्र्ष्टाचार हुआ है सरपंच सचिव ने फर्जी मस्टर भरकर लाखो रुपये के व्यारे न्यारे किए हैं यहीं नही कई मार्गो को सिर्फ कागजों पर ही बनाया है यहा पूर्व में बनी सड़क पर गिट्टी डालकर फिर से पैसा पास करवा लिया है ग्रामीणो ने भी बताया कि हम यहाँ मूलभूत सुविधाओं से वंचित है हमारी सुनने वाला कोई नही सचिव से चर्चा करने पर उन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर बात करना उचित नहीं समझा।
: डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद द्वारा फॉगिंग का कार्य किया
Sun, Sep 26, 2021
बदनावर । डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है । मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी ने बताया कि डेंगू की बीमारी को देखते हुए निकाय द्वारा आज चाणक्य पूरी, शिव शक्ति कालोनी, भट्ट कालोनी ,सूरज स्कूल कालोनी , में फॉगिंग का कार्य किया गया ।