Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: पर्यावरण शुद्धि का सबसे बेहतर उपाय है पौधारोपण,नगर परिषद ने प्रधानमंत्री के 71 वे जन्मदिन पर बड़े पैमाने पर किया पौधारोपण

Kailash Gupta

Fri, Sep 17, 2021
Post views : 149

बदनावर । वृक्ष है तो जीवन है, पर्यावरण शुद्वि का सबसे बेहतर उपाय है पौधारोपण, शुद्ध वातावरण ही हमे स्वस्थ व सुंदर बनाता है और इसी संकल्प को लेकर नगर परिषद बदनावर आगे बढ़ रही है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वे जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए नगर परिषद ने फिल्टर प्लांट पर पौधारोपण के अभियान को आगे बढ़ाते हुए वहां नीम व अन्य प्रजाति के पौधों को रोपा गया। नगर के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगण,पूर्व पार्षदगण,महिला जनप्रतिनिधियों के साथ नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधारोपण किया। नगर परिषद के द्वारा फिल्टर प्लांट के समीप पहाड़ी नुमा जमीन को हरा भरा करने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए नीम के पोधो को रोपा गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने बताया की नगर परिषद पौधारोपण अभियान को लगातार जारी रखेगी लक्ष्य के अनुरूप उन्हें सँवारा भी जाएगा।आज वेक्सीन अभियान के साथ ही वातवरण को शुद्ध रखने के प्रयास अभियान के तहत तहत नगर के फिल्टर प्लांट पर पौधारोपण विधायक प्रतिनिधि ओ पी बना ,नगर परिषद में विधायक प्रतिनिधि शेखर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सोनी, मनोज सोमानी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष प्रजेंद्र भट्ट,पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पँवार, महिला मोर्चा की सुषमा पाठक,रंजना यादव, साक्षी उपाध्याय,लायन्स क्लब के नेहा शर्मा,सारिका पटेल,सीमा रावल, संतोष जोशी,जितेन्द्र मोदी, भूपेंद्र मस्ताना,मुकेश बोरझरिया,संतोष राव,धीरज,पत्रकार चन्द्रभानसिह सोलंकी, सुरेश पटेल चितरंजन सिह राठौर,पप्पी बना, प्रकाश नागरु, मनीष यादव,दिलीप चौहान,शोएब कुरैशी, पपू भाई, श्री प्रकाश,रईस खान,दिनेश लोहार,राकेश पुरोहित, भेरू डामर व अन्य जनप्रतिनिधि व महिला मंडल की सदस्य के साथनगर परिषद के सब इंजीनियर सारँग पुराणिक, मनमोहन राठौड़, प्रशांत माथुर,कमलेश पाटीदार, भारत ऊंटवाल, ओम गुर्जर,राहुल, जगदीश पाटीदार,शभू पलासिया व अन्य मौजूद थे मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने बताया की नगर परिषद पौधारोपण अभियान को लगातार जारी रखेगी लक्ष्य के अनुरूप उन्हें सँवारा भी जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन