: कांग्रेस द्वारा आज किसान विजय दिवस के रूप में मनाया गया
Sat, Nov 20, 2021
बदनावर। कांग्रेस पार्टी द्वारा तीनों केंद्रीय कृषि कानून को निरस्त करना हमारे देश के किसानों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन, उनके बलिदानों,व विपक्ष के साल भर के संघर्षों का परिणाम है यह जीत हमारे देश की सभी और मतदाताओं को समर्पित है किसानों की इस जीत पर कांग्रेस द्वारा आज किसान विजय दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत कृषि उपज मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़ पर किसानों को बधाई दी व किसानों की जित का जश्न मनाया गया । इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक टिंकू बना, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष बोकड़िया, बदनावर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बाफना, परितोष सिंह राठौड़ बंजी बना, पूर्व पार्षद साजिद खान, प्रकाश निनामा, भगवान सिंह सेमलिया, लाखन सिंह पटेल कानवन, सुरेश जाट, विपिन गिरी गोस्वामी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
: सर्वोदयी श्री चांदमल जैन फूलजीबा का जन्म जयंती शताब्दी समारोह आज से शुरू
Thu, Nov 18, 2021
बदनावर। सर्वोदयी श्री चांदमल जैन फूलजीबा का जन्म जयंती शताब्दी समारोह आज से शुरू हो कर 22 नवम्बर तक चलेगा। जन संगठन दृष्टि एवं निर्दलीय प्रकाशन समूह भोपाल से 18 नवंबर को रात्रि में देश के विभिन्न प्रांतों से शिविरार्थिगण बदनावर आवेगे |19 नवंबर को शिविर शुभारंभ होगा इसमें सर्वधर्म समभाव जातीय समरसता ,समान शिक्षा व्यवस्था, परस्पर मैत्री भाईचारा एवं समग्र व्यक्तित्व विकास पर विद्वानों के उद्बोधन विचार विमर्श होंगे |20 नवंबर दोपहर 2:30 से राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सर्वधर्म समभाव रैली व 21 नवंबर मुख्य समारोह सर्वोदय श्री चांदमल जैन फुलजीबा जीवन प्रसंग, संस्मरण पर एवं विद्ववत जन का भाषण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा निदान एवं उपचार शिविर एवं 22 नवंबर गीताई मिशन सम्मेलन पवनार वर्धा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी आचार्य विनोबा कृत ग्रंथ गीताई पर प्रबोधन एवं मध्य प्रदेश जैविक कृषि सम्मेलन भोपाल समारोह में सर्वोदयी नेता कार्यकर्ता राजनेता कृषि वैज्ञानिक, शिक्षा शास्त्री, आध्यात्मिक प्रबोधन ,पत्रकार, चिकित्सक आदि के अपने अपने विषय पर उद्बोधन होगा ।शिविर काल में नित्य ध्यान, प्रार्थना, योग ,व्यायाम, श्रमदान, साफ सफाई, पौधारोपण सामूहिक विचार विमर्श, देशज क्रीड़ा ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत संगीत आदि होंगे |आम जनता से निवेदन है कि समारोह में उपस्थित रहकर कार्यक्रमों को सफल बनावे। समारोह स्थल:-श्री लोकाशाह मांगलिक भवन बदनावर।
: बकाया नही भरने पर नगर परिषद ने की दुकान सील
Thu, Nov 18, 2021
बदनावर। बदनावर नगर परिषद के द्वारा राइट ऑफ ऑक्युपेशन पर वर्ष 2013 में नीलाम की गई दुकान की मूल व किराया राशि नही भरने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी व राजस्व की टीम ने बदनावर के शुभकामना बाजार के प्रथम तल पर स्थित दुकान को गुरुवार को सील कर दिया।मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने बताया की नगर परिषद की दुकानों को वर्ष 2013 में निलाम किया गया था। संबंधित बोलीकर्ता के द्वारा लगाई गई बोली की मूल राशि मे 50 हजार रुपये व किराये की राशि बकाया थी। संबंधित को राशि भरने हेतु कई बार मौखिक व सूचना पत्र के माध्यम से राशि भरने हेतु कहा गया था किंतु आज दिनांक तक राशि जमा नही की गई।
क्या है मामला
वर्ष 2013 में नगर परिषद के द्वारा शुभकामना बाजार में दुकानों की नीलामी राइट ऑफ ऑक्युपेंशन के आधार पर की गई थी, दुकान क्रमांक 3 नंदकिशोर पिता चंपालाल के द्वारा ली गई थी। किंतु संबंधित के द्वारा पूरी राशि न भरते हुए मात्र 50 हजार ही भरे गए थे। निकाय के द्वारा बार बार नोटिस व अवसर के बावजूद राशि नही भरी गई यहाँ तक की किराया भी नही भरा गया। जिससे निकाय को राजस्व की हानि हो रही थी।जिसके बाद आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी व राजस्व की टीम ने उक्त दुकान को सील किया।