: जीवन में लक्ष्य बनाकर ऊंचे मुकाम के लिए इच्छा से आगे बढ़े -परमार
Tue, Nov 16, 2021
बदनावर। जीवन में लक्ष्य बनाकर उत्तरोत्तर प्रगति करने की इच्छा से आगे बढ़ो। थोड़ी शिक्षा प्राप्त कर रुको मत। जीवन में उन्नति का लक्ष्य ही ऊंचे मुकाम पर पहुंचाता है। ह बात शासकीय नंदराम चोपड़ा उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व छात्र व शिक्षक रहे रामचंद्र परमार सेवानिवृत्त आईपीएस ने व्यक्त किए। वे आज अपने विद्यालय के अवलोकन हेतु आए थे। 5 नवंबर 1977 से शासकीय सेवा में आकर डीवाईएसपी, एसडीओपी, सीएसपी आदि पदों पर सागर, भिंड, मुरैना, गुना, मंदसौर, नीमच, रतलाम, झाबुआ जिले में रहे। साथ ही एडीशनल एसपी भोपाल, सिवनी, शाजापुर जिले में भी पदस्थ रहे। एडीशनल सुप्रिडेंट आफ कमांडेंट पीटीएस इंदौर व जम्मू कश्मीर में डेपुटेशन पर भी सेवाएं दी। सराहनीय पुलिस सेवा पर 2014 में आपको राष्ट्रपति अवार्ड भी मिला। उत्कृष्ट पुलिस सेवा के कारण 2003 में आईपीएस अवार्ड हुआ। स्कूल में संस्था प्राचार्य विक्रमसिंह राठौर, वरिष्ठ शिक्षक रियाजुद्दीन शेख, मदनलाल ओहरी, घनश्याम बेतेड़िया, जितेंद्र रावल, नरेंद्र चौहान व विद्यार्थियों ने पुष्पहारों से स्वागत किया। आपने कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्रों को कैरियर काउंसलिंग के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी के संबंध में पुलिस व जल, थल, नभ सेना में सेवा, आईएएस, आईपीएस, राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारी, परीक्षा चयन व एनसीसी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। भविष्य के नागरिक और अधिकारी आप में से ही बनेंगे। इसलिए मैं प्रारंभिक जानकारी दे रहा हूं। आप स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त कर अपनी किस्मत जरूर आजमाएं। मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर मैं आपको गाइड करूंगा। एनसीसी प्रभारी एमएल ओहरी ने भी जानकारी प्रदान की। संचालन शिक्षक प्रदीप पांडेय ने किया। आभार रियाजुद्दीन शेख ने माना।
: श्री देवनारायण मदिर पर अन्नकूट महोत्सव आयोजित
Tue, Nov 16, 2021
बदनावर। श्रीदेवनारायण मंदिर में देवउठनी एकादशी पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर आरती, एकादशी व्रत कथा पाठ, महिला मंडल का भजन कीर्तन, आतिशबाजी व प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मोहनसिंह डोड़िया, नानालाल चौधरी, उमरावसिंह प्रजापत, पवन हारोड़, रितिक पाल, हुकुम सिंह सोलंकी, अनोखीलाल गुर्जर, मनीष बैरागी, बसंतीलाल गुर्जर, सुरेंद्रसिंह सोलंकी, सुनील पेंटर, राजेंद्र सिंह पंवार, यश गुर्जर, जयदीप गुर्जर, राकेश गुर्जर, यशवंत गुर्जर एवं माता बहने शामिल हुई।
: सुंदेचा श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के जिला संयोजक मनोनीत
Tue, Nov 16, 2021
बदनावर। आचार्यश्री नवरत्न सागर सूरीश्वरजी मसा के कृपा पात्र शिष्य युवाचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी मसा की पावन निश्रा में आगामी 8 व 9 जनवरी को पवित्र तीर्थ हस्तिनापुर में श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु धार जिला संयोजक पद पर वरिष्ठ अभिभाषक महेंद्र प्रताप सिंह सुंदेचा को मनोनीत किया गया है। साथ ही वीरेंद्र जैन राजगढ़, संतोष मेहता नागदा, प्रवीण गुप्ता धार एवं विमल मोदी कानवन को सदस्य नियुक्त किया है। श्रीजैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के महासचिव अभय चोपड़ा व राजेश मानव ने बताया कि महासंघ के अध्यक्ष दिलसुखराज कटारिया आदि की सहमति से जिला सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।