: सर्वोदयी श्री चांदमल जैन फूलजीबा का जन्म जयंती शताब्दी समारोह आज से शुरू
Kailash Gupta
Thu, Nov 18, 2021
बदनावर। सर्वोदयी श्री चांदमल जैन फूलजीबा का जन्म जयंती शताब्दी समारोह आज से शुरू हो कर 22 नवम्बर तक चलेगा। जन संगठन दृष्टि एवं निर्दलीय प्रकाशन समूह भोपाल से 18 नवंबर को रात्रि में देश के विभिन्न प्रांतों से शिविरार्थिगण बदनावर आवेगे |19 नवंबर को शिविर शुभारंभ होगा इसमें सर्वधर्म समभाव जातीय समरसता ,समान शिक्षा व्यवस्था, परस्पर मैत्री भाईचारा एवं समग्र व्यक्तित्व विकास पर विद्वानों के उद्बोधन विचार विमर्श होंगे |20 नवंबर दोपहर 2:30 से राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सर्वधर्म समभाव रैली व 21 नवंबर मुख्य समारोह सर्वोदय श्री चांदमल जैन फुलजीबा जीवन प्रसंग, संस्मरण पर एवं विद्ववत जन का भाषण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा निदान एवं उपचार शिविर एवं 22 नवंबर गीताई मिशन सम्मेलन पवनार वर्धा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी आचार्य विनोबा कृत ग्रंथ गीताई पर प्रबोधन एवं मध्य प्रदेश जैविक कृषि सम्मेलन भोपाल समारोह में सर्वोदयी नेता कार्यकर्ता राजनेता कृषि वैज्ञानिक, शिक्षा शास्त्री, आध्यात्मिक प्रबोधन ,पत्रकार, चिकित्सक आदि के अपने अपने विषय पर उद्बोधन होगा ।शिविर काल में नित्य ध्यान, प्रार्थना, योग ,व्यायाम, श्रमदान, साफ सफाई, पौधारोपण सामूहिक विचार विमर्श, देशज क्रीड़ा ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत संगीत आदि होंगे |आम जनता से निवेदन है कि समारोह में उपस्थित रहकर कार्यक्रमों को सफल बनावे। समारोह स्थल:-श्री लोकाशाह मांगलिक भवन बदनावर।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन