: गणेश विसर्जन के पहले अनाज मंडी में भंडारे का आयोजन किया गया
Fri, Sep 9, 2022
बदनावर। कृषि उपज मंडी समिति बदनावर में श्रद्धालुओं द्वारा 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया ।आयोजन के दौरान रात्रि में महा आरती एवं महा प्रसादी का आयोजन किया गया ।अनंत चतुर्दशी को भगवान गणेश जी की प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया गया तथा गणेश जी को रथ में विराजित कर नगर भ्रमण करवाया गया । नगर भ्रमण के दौरान डीजे की धुन पर युवक खूब थिरके उसके पश्चात माही नदी में गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।अनाज मंडी में भक्तों द्वारा पिछले 7 वर्ष से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
: बप्पा मोरिया रे रे,अगले बरस तू जल्दी आ
Fri, Sep 9, 2022
बदनावर। शूक्रवार सुबह से ही गली मोहल्ले में भगवान गणेश जी का पूजन पाठ के साथ विधि विधान के साथ विसर्जन चालू हो गया था। बैंड बाजा के साथ नाचते गाते भक्तजन गणेश भगवान को विदाई दे रहे थे ।और नारे लगा रहे थे गणपति बाबा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ। नगर का पूरा माहौल पूरा धार्मिक हो गया था क्योंकि हर मोहल्ले में गणेश जी की स्थापना की गई थी ।सभी वार्ड में कई जगह गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी 10 दिन कार्य उत्सव आज समाप्त हो गया। अधिकांश मंडल द्वारा गणपति विसर्जन के लिए बागड़ी नदी माही नदी पर ले जाकर विसर्जन किया। नगर परिषद द्वारा पुलिस थाने के पास बना गया कैंप पर मात्र कुछ ही गणपति जी विसर्जन के लिए पहुंचे ।सभी मंडलों द्वारा सज धज कर रख सजाकर अपने-अपने गणपति बैंड बाजों के साथ नाचते गाते हुए विसर्जन के लिए ले गए सुबह से शाम तक यह क्रम निरंतर चलता रहा।
ग्राम खेड़ा में धूमधाम से गणेश विसर्जन किया गया । नाग चौतरा ,मंदिर चौक , पीरबल्ला, मठवडला व नई कॉलोनी में ट्रैक्टर ट्राली पर विराजित होकर गणेश जी ने नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं महिलाएं शामिल हुए। बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ गांव में शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान लड्डू की प्रसादी का वितरण भी किया गया। नगर भ्रमण के पश्चात छोटा तालाब की पाल पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया शोभा यात्रा के दौरान गांव का माहौल गणेश हो गया था।
: लहसुन व प्याज का उचित दाम नहीं मिलने पर कांग्रेश द्वारा किसान जन आक्रोश यात्रा निकाली गई
Thu, Sep 8, 2022
बदनावर ।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर में धार जिला कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को किसान जनाक्रोश यात्रा ग्राम घटगारा से बदनावर तक निकाली गई। पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम यात्रा प्रभारी सुनील सांखला मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शरद सिंह सिसोदिया बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाटीदार, सेवादल क जिला अध्यक्ष श्याम अग्निहोत्री, दिलीप पाटीदार,तेजकरण चावड़ा, सदाशिव बौरिया, जगदीश भैंसोंटिया, तूफान सिंह, पार्षद महिपाल सिंह पवार, हरीश मांगलिया,पूर्व पार्षद निर्मल वर्मा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बाफना,महेश मुकाती, उमेेेश पाटीदार,अनुुुप जैन, ईश्वरर सिंह भाटबामन्दा सहित सैकड़ों लोग लोग घटगारा से बदनावर पहुंचे ।
पदयात्रा के दौरान भारत माता की जय व किसान हितैषी नारे लगाए गए। पदयात्रा के दौरान समूचा माहौल किसान कांग्रेस मय हो गया था। ज्ञात हो कि इन दिनों पीला मोजेक वायरस के कारण सोयाबीन की फसल खराब हुई ही। मोजेक वायरस से खराब फसलों का किसानों का मुआवजा नहीं मिलना तथा लहसुन प्याज का उत्पादन भरपूर होने के बावजूद शासन की गलत नीतियों के कारण सही दाम नहीं मिलना से किसानों में भारी आक्रोश है। आक्रोश के चलते बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और पद यात्रा के रूप में बदनावर बस स्टैंड पहुंचे ।बस स्टैंड पर ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम वीरेंद्र कटारे को सौंपा गया ।ज्ञापन में बिंदुवार किसानों की समस्याएं व क्षेत्र की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उनके निराकरण हेतु निवेदन किया गया ।ज्ञापन का वाचन आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार द्वारा किया गया।
बस स्टैंड पर सभा को संबोधित करने हुए जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने कहा कि भाजपा पट्ठे सट्टे जुएं कई अवैधानिक धंधों में लिप्त होने के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बदनावर में पाउडर बिकने को लेकर भी गौतम ने मुद्दा उठाया। गौतम ने कर्मचारियों को भी सचेत किया कि कांग्रेश के लोगों पर झूठे मुकदमे ना बनाए जाएं तथा राजनीतिक दबाव में उन्हें परेशान न किया जाए। पीला मोजेक वायरस के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा 10 दिन में नहीं देने पर धरना आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
यात्रा प्रभारी सुनील सांखला ने कहा कि लहसुन व प्याज का उचित दाम नहीं मिल रहा है तथा दोनों फसलों की लागत राशि भी नहीं मिलने के कारण किसानों में भारी आक्रोश हो भाजपा सरकार के प्रति असंतोष का माहौल दिखाई दे रहा है।महेश पाटीदार ने कहा कि शासन की गलत नीतियों का परिणाम है कि लहसुन व प्याज के दाम औंधे मुंह गिरे पड़े हैं ।केंद्र सरकार के अधिकारियों द्वारा बनाई गई गलत निर्यात नीति के परिणाम स्वरूप लहसुन व प्याज किसानों को फेंकना पड़ रहे हैं ।अचानक निर्यात बंद करने के कारण किसानों को गेहूं के भी उचित दाम नहीं मिल सका।कार्यक्रम को शरद सिंह सिसोदिया, श्याम अग्निहोत्री,वर्दी चंद माली, अशोक डाबर, यश मोदी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता द्वारा किया गया।आभार जिला पंचायत प्रतिनिधि निर्देश सोनगरा ने माना।पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान बंधु शामिल हुए। साथ ही जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।