: संस्था गरबा रास द्वारा आयोजित गरबा प्रतियोगिता में कई प्रतिभाएं उभरी
Thu, Oct 6, 2022
बदनावर। यहां संस्था गरबा रास द्वारा नवरात्रि के अवसर पर जैन धर्मशाला में आयोजित गरबा प्रतियोगिता में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त मिला।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मीडियाकर्मी पुरुषोत्तम शर्मा, डीके अग्निहोत्री, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ, बद्रीलाल पाटीदार, गोरधनसिंह पवार (पेंटर साहब)ईश्वर पुरी पोपसिंह राठौर, भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।कार्यक्रम में अपनी विशेष प्रस्तुति में आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर बेटियां ना हम कमजोर समझो ना ही हमें लाचार जब तक बेटी जन्म ना ले तब तक ना घर बनता है ना ही परिवार आज हम सब उस दौर में हैं जहां हम कहते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटियों को आगे बढ़ाओ हम सब उस और आगे भी बढ़ रहे हैं परंतु अब वह समय आ चुका है कि हम अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएं और उन्हें इस लायक बनाएं बनाया जाए कि वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके आज हमारी बेटियां हरे क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं लेकिन आज भी उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है इन मुसीबतों से निपटने के लिए हमारी बेटियों शक्तिशाली बनाने की आवश्यकता है क्योंकि हमारे सनातन धर्म में कहा गया है जब-जब नारियों पर संकट की घड़ियां आई है तब तक उन्हें मां शक्ति रूप धारण किया है उन संकटों का नाश किया है यह प्रस्तुति गणेशा टैलेंट ग्रुप बदनावर की टीम के द्वारा मूल उद्देश्य है कि हम अपनी बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ शस्त्र का ज्ञान भी दें ताकि वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके! कार्यक्रम में श्रीगणेश व्यायाम शाला की बालिकाओं ने भी शस्त्र प्रदर्शन के साथ रंगारंग प्रस्तुति दी, साथ ही गणेश धर्मशाला की बालिकाओं ने आग्रह किया है कि जो भी माताएं बहने शस्त्र कला सीखना चाहती हैं उन्हें निशुल्क श्री गणेश व्यामशाला दुवारा सिखाया जायेगा।समापन पर सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर विभिन्न धार्मिक अवसरों पर होना चाहिए। ताकि अपनी संस्कृति व परंपराओं से युवा पीढ़ी परिचित हो सके तथा उसे अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिले। कार्यक्रम श्री बालमुकुंद सिंह जी गौतम जिला कांग्रेस अध्यक्ष का विशेष सहयोग रहा ।समापन पर संस्था प्रमुख राजेंद्रसिंह जाट, संयोजक रितेश आर्य, जगदीश शर्मा, निमिषा आर्य, राजश्री जाट, नेहा शर्मा, निर्मला शर्मा आदि ने संचालन एवं सहयोग किया। अरुण तारे ने आभार माना।
: श्रीमती ज्योतिबाला मिश्रा को महिला संगठन की प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया
Thu, Oct 6, 2022
बदनावर। ब्राह्मण संसार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा ब्राह्मण समाज की समस्याओं व सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने में योगदान देने के लिए बदनावर की श्रीमती ज्योतिबाला मिश्रा को महिला संगठन की प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया । श्रीमती मिश्रा की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों वह समाज जनों द्वारा बधाई दी गई।
: शरद पूर्णिमा पर श्वास दमा के मरीजों को दवा पिलाई जाएगी
Thu, Oct 6, 2022
बदनावर। यहां श्रीसूर्यमुनि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर की मध्य रात्रि में श्वास दमा के पीड़ितों को खीर में दवा दी जाएगी।कार्यक्रम संयोजक वैद्य राजेश जैन फूलजी बा ने बताया कि श्वास दमा के मरीजों को संस्था द्वारा पिछले 39 साल से निशुल्क दवा पिलाई जाती है। इसके लिए दूर-दूर से मरीज आते हैं। हर साल 400 से अधिक मरीज दवा पीकर लाभान्वित होते हैं।जैन ने बताया कि वर्षा एवं शीत ऋतु के संधिकाल के दौरान मानव शरीर में कफ का प्रकोप विशेष रुप से बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी बढ़ती है। इसका शमन करने के लिए शुरूआत में ही आयुर्वेदिक स्तर पर दवाई लेने से रोग का निवारण हो जाता है। रात्रि में 12 से 3 बजे के बीच कफ का विशेष प्रकोप होता है। ऐसी स्थिति में यह दवाई मध्य रात्रि में सवा 12 बजे पिलाने का विधान है। इसका सेवन करने से पहले मरीज को सोना नहीं चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए ही कवि सम्मेलन भी रखा जाता है। दवा लेने के बाद मरीज को किसी भी रूप में उड़द की वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। जो मरीज कफ से अधिक प्रभावित होते हैं वे हर महीने पूर्णिमा के दिन मध्य रात्रि में गाय के दूध की खीर बनाकर दवा का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि पूर्णिमा के दिन ही कफ का प्रकोप अधिक होता है।इस अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि सम्मेलन भी होगा। जिसमें प्रसिद्ध लेखिका व कवियित्री मीरा जैन उज्जैन, योग व आयुर्वेद प्रशिक्षक कवियित्री सुरेखा भारती इंदौर, मालवी कवि सुनीता-शिव राठौड़ उज्जैन, हास्य कवि नरेंद्र भावसार मंदसौर के साथ ही स्थानीय कवि अमितोष माथुर, गोपाल कावलिया, राजू गजभिए, विमलेश पगारिया आदि काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम में धार जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा कवियों को सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन आयोजन का यह 15 वां वर्ष है।संस्था अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोकड़िया, सदस्य मोहनलाल बोकड़िया, अशोक संघवी, दिलीप संघवी, सुरेंद्र मूणत के साथ ही वैद्य राजकुमार चोपड़ा, डॉ दीपशिखा जैन, डॉ आदित्या दुबे व दिनेश शर्मा आदि ने मरीजों से दवा का सेवन कर लाभान्वित होने की अपील की है।