Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: शरद पूर्णिमा पर श्वास दमा के मरीजों को दवा पिलाई जाएगी 

Kailash Gupta

Thu, Oct 6, 2022
Post views : 101
बदनावर। यहां श्रीसूर्यमुनि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर की मध्य रात्रि में श्वास दमा के पीड़ितों को खीर में दवा दी जाएगी। कार्यक्रम संयोजक वैद्य राजेश जैन फूलजी बा ने बताया कि श्वास दमा के मरीजों को संस्था द्वारा पिछले 39 साल से निशुल्क दवा पिलाई जाती है। इसके लिए दूर-दूर से मरीज आते हैं। हर साल 400 से अधिक मरीज दवा पीकर लाभान्वित होते हैं। जैन ने बताया कि वर्षा एवं शीत ऋतु के संधिकाल के दौरान मानव शरीर में कफ का प्रकोप विशेष रुप से बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी बढ़ती है। इसका शमन करने के लिए शुरूआत में ही आयुर्वेदिक स्तर पर दवाई लेने से रोग का निवारण हो जाता है। रात्रि में 12 से 3 बजे के बीच कफ का विशेष प्रकोप होता है। ऐसी स्थिति में यह दवाई मध्य रात्रि में सवा 12 बजे पिलाने का विधान है। इसका सेवन करने से पहले मरीज को सोना नहीं चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए ही कवि सम्मेलन भी रखा जाता है। दवा लेने के बाद मरीज को किसी भी रूप में उड़द की वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। जो मरीज कफ से अधिक प्रभावित होते हैं वे हर महीने पूर्णिमा के दिन मध्य रात्रि में गाय के दूध की खीर बनाकर दवा का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि पूर्णिमा के दिन ही कफ का प्रकोप अधिक होता है। इस अवसर पर हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि सम्मेलन भी होगा। जिसमें प्रसिद्ध लेखिका व कवियित्री मीरा जैन उज्जैन, योग व आयुर्वेद प्रशिक्षक कवियित्री सुरेखा भारती इंदौर, मालवी कवि सुनीता-शिव राठौड़ उज्जैन, हास्य कवि नरेंद्र भावसार मंदसौर के साथ ही स्थानीय कवि अमितोष माथुर, गोपाल कावलिया, राजू गजभिए, विमलेश पगारिया आदि काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम में धार जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा कवियों को सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन आयोजन का यह 15 वां वर्ष है। संस्था अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोकड़िया, सदस्य मोहनलाल बोकड़िया, अशोक संघवी, दिलीप संघवी, सुरेंद्र मूणत के साथ ही वैद्य राजकुमार चोपड़ा, डॉ दीपशिखा जैन, डॉ आदित्या दुबे व दिनेश शर्मा आदि ने मरीजों से दवा का सेवन कर लाभान्वित होने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन