Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: लहसुन व प्याज का उचित दाम नहीं मिलने पर कांग्रेश द्वारा  किसान जन आक्रोश यात्रा निकाली गई

Kailash Gupta

Thu, Sep 8, 2022
Post views : 102
बदनावर ।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर में धार जिला कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को किसान जनाक्रोश यात्रा ग्राम घटगारा से बदनावर तक निकाली गई। पदयात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम यात्रा प्रभारी सुनील सांखला मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव शरद सिंह सिसोदिया बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाटीदार, सेवादल क जिला अध्यक्ष श्याम अग्निहोत्री,  दिलीप पाटीदार,तेजकरण चावड़ा, सदाशिव बौरिया, जगदीश भैंसोंटिया, तूफान सिंह, पार्षद महिपाल सिंह पवार, हरीश मांगलिया,पूर्व पार्षद निर्मल वर्मा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बाफना,महेश मुकाती, उमेेेश पाटीदार,अनुुुप जैन, ईश्वरर सिंह भाटबामन्दा सहित सैकड़ों लोग लोग घटगारा से बदनावर पहुंचे । पदयात्रा के दौरान भारत माता की जय व किसान हितैषी नारे लगाए गए। पदयात्रा के दौरान समूचा माहौल किसान कांग्रेस मय हो गया था। ज्ञात हो कि इन दिनों पीला मोजेक वायरस के कारण सोयाबीन की फसल खराब हुई ही। मोजेक वायरस से खराब फसलों का किसानों का मुआवजा नहीं मिलना तथा लहसुन प्याज का उत्पादन भरपूर होने के बावजूद शासन की गलत नीतियों के कारण सही दाम नहीं मिलना से किसानों में भारी आक्रोश है। आक्रोश के चलते बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और पद यात्रा के रूप में बदनावर बस स्टैंड पहुंचे । बस स्टैंड पर ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम वीरेंद्र कटारे को सौंपा गया ।ज्ञापन में बिंदुवार किसानों की समस्याएं व क्षेत्र की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उनके निराकरण हेतु निवेदन किया गया ।ज्ञापन का वाचन आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार द्वारा किया गया।
बस स्टैंड पर सभा को संबोधित करने हुए जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने कहा कि भाजपा पट्ठे सट्टे जुएं कई अवैधानिक धंधों में लिप्त होने के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बदनावर में पाउडर बिकने को लेकर भी गौतम ने मुद्दा उठाया। गौतम ने कर्मचारियों को भी सचेत किया कि कांग्रेश के लोगों पर झूठे मुकदमे ना बनाए जाएं तथा राजनीतिक दबाव में उन्हें परेशान न किया जाए। पीला मोजेक वायरस के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा 10 दिन में नहीं देने पर धरना आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
यात्रा प्रभारी सुनील सांखला ने कहा कि लहसुन व प्याज का उचित दाम नहीं मिल रहा है तथा दोनों फसलों की लागत राशि भी नहीं मिलने के कारण किसानों में भारी आक्रोश हो भाजपा सरकार के प्रति असंतोष का माहौल दिखाई दे रहा है। महेश पाटीदार ने कहा कि शासन की गलत नीतियों का परिणाम है कि लहसुन व प्याज के दाम औंधे मुंह गिरे पड़े हैं ।केंद्र सरकार के अधिकारियों द्वारा बनाई गई गलत निर्यात नीति के परिणाम स्वरूप लहसुन व प्याज किसानों को फेंकना पड़ रहे हैं ।अचानक निर्यात बंद करने के कारण किसानों को गेहूं के भी उचित दाम नहीं मिल सका। कार्यक्रम को शरद सिंह सिसोदिया, श्याम अग्निहोत्री,वर्दी चंद माली, अशोक डाबर, यश मोदी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता द्वारा किया गया।आभार जिला पंचायत प्रतिनिधि निर्देश सोनगरा ने माना। पदयात्रा में  कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान बंधु शामिल हुए। साथ ही जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन