: एक साल से अधिक समय से नगर की उखड़ी सड़कों से दुकानदार व राहगीर परेशान
Wed, Feb 9, 2022
कब मिलेगी धुल व चुरीगिट्टी से नागरिकों को मुक्ति
बदनावर। एक साल से भी अधिक समय से नगर के प्रमुख मार्गो की उखड़ी सड़कों से दुकानदार व राहगीर परेशान कब मिलेगी धुल व चुरीगिट्टी से नागरिकों को मुक्ती । पिछले वर्ष तीन साल के इंतजार के बाद नगर की बदहाल सड़कों का काम शुरू हुआ था। लेकिन आंबेडकर चौराहा, जवाहर मार्ग, सांवरकर मार्ग, दुर्गा चौक आदि में ताबड़तोड़ बनाई गई डामरीकृत सड़के मात्र 32 घंटे में ही मुंह चिढ़ाने लगी। घटिया निर्माण को देखकर समूचा नगर उद्वेलित हो गया था। जनआक्रोश के बाद सीएमओ आशा भंडारी ने तत्काल डामर उखड़वाकर एक माह में गुणवत्तायुक्त सड़क निर्माण की बात कही थी। किंतु एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगर परिषद द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया। पिछले दिनों उद्योग मंत्री ने भी मंच से कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश सीएमओ को दिए थे।नगर के प्रमुख जवाहर मार्ग, आंबेडकर चौराहा, सावंरकर मार्ग आदि स्थानों की सड़क करीब 7 वर्ष पूर्व बनाई गई थी। लेकिन बीते तीन वर्षो से सड़क की स्थिती बेहद खराब हो रही थी। इस पर नगर के वार्ड क्रमांक 8 में आंबेडकर चौराहे से दुर्गा चौक तक 10 लाख 86 हजार रूपए की लागत से डामरीकृत सड़क गत 26 जनवरी 2021 की रात में बनाई गई। जबकि 27 जनवरी की रात वार्ड क्रमांक 10 के जवाहर मार्ग मे 9 लाख 5 हजार रूपए की स्वीकृत लागत से डामरीकरण किया। शुरूआत में डामरीकरण की एक ही परत बनाई गई थी। किंतु वार्ड क्रमांक 8 में बनाई गई नई सड़क से मात्र 24 घंटे में ही डामर उखड़ने लगा। इसकी खबर नगर में आग की तरह फैल गई और नगरवासियों में नई सड़क में गुणवत्ता की लेकर आक्रोश फैल गया। सीएमओ आशा भंडारी को इस बारे में शिकायत की गई। तब सीएमओ ने ताबड़तोड़ बनाई गई नई डामरीकृत सड़कों को मात्र 32 घंटे के बाद ही उखड़वा दिया। तब उन्होंने कहा था कि डामर की सड़क उखड़ने की जांच की जाएगी। तथा संबंधित ठेकेदार को दोबारा से बनाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। किंतु बाद में यह बात आई गई हो गई और एक साल से नगरवासी सड़क की दुर्दशा से परेशान है। एक साल से सड़के बदहाल सड़कों से डामर उखाड़ने के बाद से सड़कों पर बिखर रही बारिक गिटटी लोगों के लिए परेशानी का कारण नही हुई है। खासकर जवाहर मार्ग के भेरूजी मंदिर से कन्याशाला स्कूल एवं मोदी चौराहा से सावंरकर मार्ग तक के दुकानदार व निवासी काफी परेशान है। सड़क पर चलते वाहनों से गिटटी उड़कर दुकाने में आ रही है जिससे आए दिन खतरा मंडराता रहता है। तो उड़ती धूल से लोग दमे के शिकार भी हो रहे है और लोगों के घरों की रंगत तक बदल गई है।
इस संबंध में सीएमओ आशा भंडारी चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि डामरीकरण का कार्य दो दिन शुरू कर दिया जाएगा। इस बारे में ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए है।
: जरा एक नजर इधर भी करो मामा शिवराज आपके राज मे दलीतो के साथ हो रहा भेदभाव
Tue, Feb 8, 2022
दिल्लीः मे सम्मानित सरपंच का कारनामा आलिराजपुर जिले के बरझर पचायत मे दलीतो को नही मिल रहा शासन की योजना का लाभ
ग्रामीनो ने जन सूनवाई मे कलेक्टर और पुर्व जिला काग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को दिया आवेदन
आलीरजपुर ( मनीष अरोडा )। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर-घर शौचालय, ओडीएफ मुक्त भारत एवं स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत का नारा व सपना आदिवासी बाहुल्य जिले मे नाकाम साबित हो रहा है। जिले मे ओडीएफ योजना का खुलेआम माखौल उडाया जा रहा है और ओडीएफ अभियान भी कागजों पर चलाया गया है। इस योजना का लाभ गरीब वर्गों को नहीं मिल रहा है। ग्राम बरझर के सरपंच-सचिव तानाशाही कर दलितो को योजनाओं से वंचित किया जा रहा है। जिसके चलते भारत शासन की महत्वपूर्ण योजना दम तोडती हुई नजर आ रही है। इस मामले को लेकर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। महेश पटेल ने बताया कि एक और प्रधानमंत्री मोदीजी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री देश में स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय बनाने की बात कर रहे है, परंतु यहां तो इस अभियान की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान करती है। पटेल ने बताया कि आजाद नगर के ग्राम पंचायत बरझर के लोगो ने उनके घरो मे शौचालय नहीं होने को लेकर एक आवेदन पूर्व जिला काग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल व जन सुनवाई मे ग्रामवासियों ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन मे उन्होंने बताया कि ग्राम बरझर के हरिजन मोहल्ला, स्कूल फलिया एवं रातिधारी फलिया के करीब अनुसूचित जाति के 40 परिवार, जिनकी 250 जनसंख्या है। इन रहवासियों के यहां पर एक भी शौचालय नहीं हैं। इन मोहल्लों में हमारे करीब 40 परिवार के मकान होकर हमारे यहाँ करीब 250 जनसंख्या निवासरत है। वर्षों पहले एक शौचालय नदी में बनवाया था, वह बाढ़ के पानी से नदी में बह गया। अनेक बार ग्राम के सरपंच व सचिव से यहाँ शौचालय बनाने की मांग की परंतु सरपंच सचिव मनमानी करते है और हमें धमकाते है। हमारे परिवार को शौच कार्य में बहुत परेशानी आ रही है। हमें खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बाहर खुले में अन्य खेत में शौच करने जाते हैं तो हमें खेत मालिक रात-दिन भगाते है। सरपंच, सचिव सहित अन्य कर्मचारी हमसे झुठे साईन करवाकर लेकर गए कि घर-घर में शौचालय बनाए जाएंगे।
-सरपंच-सचिव के भ्रष्टाचार की जांच की जाए
बरझर निवासियों ने सौंपे गए आवेदन मे बताया कि हम लोग मजदूरी कर गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करते है। हमारे ग्राम की सरपंच सेजल पिता हिमसिंह, जिसका विवाह लगभग 4 साल पूर्व हो चुका है और वह अलीराजपुर पुलिस लाईन में अपने पति के साथ रहती है, उसका पति एसपी साहब का ड्राईवर है। इस प्रकार से सरपंच का समस्त कार्य उसके पिता हिमसिंह संपादित करता है। हमारे गाँव में सरपंच एवं उसके पिता मनमानीपूर्वक कार्य किए जा रहे है। उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास के मकान वास्तविक हितग्राहीयों को ना दिये जाकर अपात्र व्यक्तियों को दिये जा रहे है। हम आवेदकगण अत्यंत गरीब होकर हमें उक्त आवासों की सख्त आवश्यकता है। हमारे द्वारा मांग किए जाने पर उनके द्वारा हमें डराया धमकाया जाता है और मारपीट की जाती है। ग्राम बरझर में कई व्यक्ति है, जिन्हें दो बार प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल चुका है। उदाहरण के लिये नटवर पिता सकरा को दो बार इस योजना का लाभ मिल चुका है। हम आवेदकगण में से कई के नाम काफी समय से सूची में आ चुके है, लेकिन सरपंच एवं उसके पिता द्वारा लाभ नहीं दिया जा रहा है। उनके द्वारा हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिसकी भरपाई करना मुष्किल है। ग्रामवासियो ने बताया कि सरपंच एवं उसके पिता द्वारा पंचायत में भारी हेराफेरी व भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसकी जाँच की जाकर हमें हमारे हक के आवास का लाभ दिलाये जाने की कृपा करें। इस अवसर पर ग्राम बरझर के मोहन पिता मनसुख, नानसिंह पिता सबुर, भारता पिता भयड़ा, कैलाश पिता मोहन, बाबु पिता कासिया, विजय पिता नरू, रजलीबाई पति मनु, अषोक पिता राजु, मुकेश पिता बच्चु, विनोद पिता गलका, दिनेष पिता जठिया, प्रकाश, नानसिंह आदि मौजूद थे।
: सिमी के दो सदस्यों को भोपाल पुलिस ने खण्डवा से किया गिरफ्तार
Fri, Feb 4, 2022
खण्डवा। जेल मैनुअल का उल्लंघन करते हुए अपनी मांगो को लेकर जेल में हड़ताल करने वाले गिरफ्तारी वारंट के फरार आरोपी बबलिया पिता लुकास निवासी गणेश तलाई एवं रकीब पिता अब्दुल वकील निवासी खानशाहवली (गुलशन नगर) को कल रात लोकल पुलिस एवं भोपाल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। जिन्हें भोपाल की गांधी नगर थाना पुलिस अपने साथ ले गई। दोनो आरोपियों को आज भोपाल कोर्ट में पेश किया गया। पकड़े गए दोनो आरोपी प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्य थे । जो जमानत पर रिहा हुए दोनों आरोपी तारीख पेशी पर नहीं गये थे । इसलिए इनका गिरफ्तारी वारंट निकला था . जिनके खण्डवा में अपने घर पर होने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी।