: सिमी के दो सदस्यों को भोपाल पुलिस ने खण्डवा से किया गिरफ्तार
Kailash Gupta
Fri, Feb 4, 2022खण्डवा। जेल मैनुअल का उल्लंघन करते हुए अपनी मांगो को लेकर जेल में हड़ताल करने वाले गिरफ्तारी वारंट के फरार आरोपी बबलिया पिता लुकास निवासी गणेश तलाई एवं रकीब पिता अब्दुल वकील निवासी खानशाहवली (गुलशन नगर) को कल रात लोकल पुलिस एवं भोपाल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। जिन्हें भोपाल की गांधी नगर थाना पुलिस अपने साथ ले गई। दोनो आरोपियों को आज भोपाल कोर्ट में पेश किया गया। पकड़े गए दोनो आरोपी प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्य थे । जो जमानत पर रिहा हुए दोनों आरोपी तारीख पेशी पर नहीं गये थे । इसलिए इनका गिरफ्तारी वारंट निकला था . जिनके खण्डवा में अपने घर पर होने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन