Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

किसानों एवं आदिवासी परिवारों के हितों की रक्षा हेतु विधायक शेखावत ने शासन को लिखा पत्र

मां से प्रेम संबंध होने पर आक्रोशित बेटे ने ताऊ को मौत के घाट उतारा

50 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने के लिए एसआइटी का किया गठन

आज से खाना बनाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

सचिन पायलट को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

सुचना

सरपंच ने कार्रवाई के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन : ईंट,भट्टों के धुंए से फैल रहे प्रदूषण से स्कूली बच्चों व ग्रामीण के स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

Kailash Gupta

Sat, Jun 6, 2026
Post views : 152

बदनावर। ग्राम पंचायत जलोदखेता के ग्राम नागझिरी मझरा मानपुरा में संचालित ईंट भट्टों से फैल रहे प्रदूषण एवं कथित अतिक्रमण के विरोध में ग्राम पंचायत सरपंच संतोष मुनिय द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि कुछ ईंट भट्टा संचालकों द्वारा बिना आवश्यक अनुमति के कारखाने संचालित किए जा रहे हैं, जिससे आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भट्टों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण का दुष्प्रभाव समीप स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सरपंच ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के भविष्य एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सरपंच ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन