: कलेक्टर ने पांच पिपलिया उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया
Wed, Apr 27, 2022
पेटलावद। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पेटलावद के ग्राम पांच पिपलिया में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की एवं सेल्समेन से स्टाक के बारे में पुछताछ की कलेक्टर महोदय के द्वारा उचित मूल्य की दुकान का अंदर से भी निरीक्षण किया एवं निर्देश दिए की आग वगेरा से बचाव के लिए पर्याप्त रूप से पानी की व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने उपस्थित हितग्राहियों से राशन के बारे में पूछा की आपको 5 किलो मध्यप्रदेश शासन से एवं 5 किलो भारत शासन से प्रति सदस्य दिया जा रहा है। आपको यहां प्राप्त हो रहा है या नहीं। हितग्राहियों ने बताया कि हमें निर्धारित राशन समय पर प्राप्त हो रहा है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिशिर गेमावत, तहसीलदार जगदीश वर्मा, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
: पेटलावद जनपद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की कलेक्टर ने की समीक्षा
Wed, Apr 27, 2022
पेटलावद।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के द्वारा आज पेटलावद जनपद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अपूर्ण कार्य एवं प्रगतिरत कार्य की समीक्षा की एवं निर्देश दिए की इन अपूर्ण आवासों को तत्काल पूर्ण करे। जिससे आवास प्लस के हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्राप्त हो सके। यदि ग्रामीण लोग पलायन पर गए हैं तो उन्हें तत्काल बुलाए और आवास पूर्ण करवाएं अन्यथा आवास निरस्त करने की कार्यवाही की जावे। श्री मिश्रा ने अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्रतिग्राम पंचायत कम से कम 10 से 20 आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए लोगों को जागृत किया जाए कि बीमारी के समय यह कार्ड आपको जीवन दायी साबित होगा। उन्हें बताए कि एक बार बीमार होने पर घर की सभी पूंजी खर्च हो जाती है एवं परिवार कर्ज में आ जाता है। जिससे उठना बहुत मुश्किल होता है। अतः राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना मैं आयुष्मान कार्ड सभी पात्र परिवारों के अनिवार्य रूप से बने। यह हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेकर भी काम करें। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद शिशिर गेमावत, तहसीलदार जगदीश वर्मा, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
: कलेक्टर मिश्रा ने रायपुरिया उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया
Wed, Apr 27, 2022
झाबुआ ( रमेश कुमार सोलंकी )। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आज पेटलावद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आकस्मिक रूप से रायपुरिया उपार्जन केन्द्र पहुंचे एवं यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर अनाज रखने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किसानों के लिए चाय नास्ते आदि की व्यवस्था के संबंध में मंडी निरीक्षक से चर्चा की। व्यवस्थित पाए जाने पर मंडी निरीक्षक को बधाई दी।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिशिर गेमावत, जनपद सीईओ अमित व्यास, तहसीलदार जगदीश वर्मा, प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह आदि उपस्थित थे।