Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा प्रदेश में 26 जुलाई से चालू होंगी 11वीं-12वीं की कक्षाएं 50% उपस्थिती के साथ

Kailash Gupta

Wed, Jul 14, 2021
Post views : 136

15 अगस्त तक सब ठीक रहा तो बच्चों के स्कूल, कालेज और कोचिंग भी खोल सकते हैं

भोपाल। अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 11वीं और 12वीं की कक्षाएं 26 जुलाई से 50% उपस्थिती के साथ स्कूल खोले जाने की कोशिश की जाएंगी। 15 अगस्त तक सब ठीक-ठाक रहा तो छोटी क्लास के स्कूल भी खोले जाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कोचिंग संस्थानों को भी खोलने की अनुमति जल्द देने की बात कही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तय किया है कि पहले चरण में 26 जुलाई से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 11वीं और 12वीं के स्कूल खोलेंगे। सावधानी जरूरी है इसलिए सप्ताह में दो दिन एक बैच और फिर दो दिन दूसरा बैच आएगा। इसकी पूरी रणनीति हम बना रहे हैं। सभी परिस्थितियों पर नजर रखते हुए जनता ने अगर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया तो 9वीं और 10वीं, फिर छठवीं से आठवीं और फिर पहली से पांचवीं के स्कूल खोलेंगे। मध्य प्रदेश में कोरोना अभी नियंत्रण में है। परिस्थिति पर हम पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। अभी पूरे प्रदेश में 20 के आसपास पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं और एक्टिव केस भी 250 के आसपास हैं। तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि बच्चे हमारे स्कूल और कॉलेज बंद होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ऑनलाइन या वर्चुअल में वो पढ़ाई नहीं हो पाती है जो एक्चुअल में होती है। स्कूल संचालक भी परेशान हैं, इसलिए आवश्यकता है कि पूरी परिस्थिति पर नजर रखते हुए स्कूल-कॉलेज को खोलने की प्रक्रिया शुरू करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन