Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: ABVP ने चलाया संजीवनी अभियान

Kailash Gupta

Wed, Jun 9, 2021
Post views : 144

राजोद :- ABVP ने चलाया संजीवनी अभियानअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद के कार्यकर्ताओ ने संजीवनी भेंट अभियान के अंतर्गत सेवार्थ भाव एवं पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए वेक्सिनेशन केन्द्र शा.कन्या हायर सेंकेडरी स्कूल राजोद पर आने वाले जनसामान्य को अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा पौधे भेंट करते हुए उसके संरक्षण हेतु दृढ़संकल्पित करवाया गया। वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण की विकराल होती समस्या से कई प्रकार की चुनौतियों का सामना हम कर रहे हैं, कोरोना महामारी भी इन चुनौतियों में से एक हैं। विद्यार्थी परिषद प्रारम्भ से ही एक जिम्मेदार संगठन की भूमिका का निर्वहन करते आया हैं , और पर्यावरण के प्रति भी अपने दायित्वों से भलीभांति परिचित हैं ।इस हेतु आज अभाविप राजोद द्वारा वैक्सीनेशन केंद्र पर 51 पौधे भेंट किए गए। जिसमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू , नगर अध्यक्ष शुभांकर बग्गड़ , नगर मंत्री अर्जुन मदारिया, हरीश मदारियां , अर्जुन पोपंडिया, अमन कावलिया, शिवम राठौड़ , नवीन पटेल,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन