Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: 7 सितंबर को बदनावर में आयोजित हो रोजगार मेला

Kailash Gupta

Sat, Sep 4, 2021
Post views : 129

बदनावर । राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। भारत की आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन जनपद पंचायत बदनावर में 7 सितंबर मंगलवार को प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। रोजगार मेले में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां रोजगार के लिए अवसर प्रदान करेगी। शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांचवी से स्नातक उत्तीर्ण, आईटीआई डिप्लोमा। 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवाओं को अवसर दिया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए आने वाले युवाओं को आवश्यक दस्तावेज समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज दो फोटोग्राफ, पहचान पत्र आधार कार्ड या वोटर कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी। वेतन एवं कार्य के दौरान दी जाने वाली सुविधा की जानकारियां कंपनी द्वारा मेले में दी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन