Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: श्रावण में मास भगवान महाकाल के दर्शन का समय दो घंटे बढ़ाया गया, साथ ही प्रत्येक सोमवार को विशेष दर्शन (250 रुपये की रसीद) व्यवस्था बंद रहेगी

Kailash Gupta

Mon, Jul 26, 2021
Post views : 141

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास में दर्शन के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। भगवान महाकाल के दर्शन के लिए निर्धारित समय में दो घंटे का इजाफा किया गया है । उज्जैन कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने रविवार को बताया कि श्रावण एवं भादौ मास में प्री-बुकिंग से सामान्य दर्शन का समय दो घटे बढ़ा दिया गया है। श्रद्धालु सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 5.00 बजे से रात 7.00 बजे की बजाय सुबह 5.00 बजे से लेकर रात 9.00 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। वहीं, श्रावण सोमवार को प्री-बुकिंग से सुबह 5.00 बजे 11 बजे तक एवं शाम 7.00 बजे से 11.00 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही प्रत्येक सोमवार को विशेष दर्शन (250 रुपये की रसीद) व्यवस्था बंद रहेगी।भगवान महाकाल पहली सवारी में सोमवार को मनमहेश रूप में देंगे दर्शनउन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्रावण-भादौ मास के सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की पहली सवारी 26 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी। बाबा महाकाल मनमहेश रूप में प्रजा को दर्शन देंगे। सवारी मंदिर से शाम 4.00 बजे शुरू होकर रामघाट जाएगी और वहां से पूजन पश्चात पुन: मंदिर पहुंचेगी।मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए इस बार भी गत वर्ष की तरह छोटे मार्ग से बाबा महाकाल की सवारी लाव लश्कर के साथ निकलेगी। नगर भ्रमण के निकलने के पूर्व सभामंडप में विधिवत पूजन होगा। पश्चात भगवान पालकी में विराजित होकर प्रजा को दर्शन देने नगर भ्रमण हेतु प्रस्थान करेंगे। मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान को सशस्त्र सलामी दी जायेगी। उसके पश्चात सवारी बडा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरसिद्धि मंदिर के समीप से नृसिंह घाट रोड पर सिद्ध आश्रम के सामने से होते हुए क्षिप्रातट, रामघाट पहुंचेगी। रामघाट पर मां क्षिप्रा के जल से बाबा के अभिषेक.पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट,हरसिद्धी पाल से हरसिद्धी मंदिर के सामने से होकर बडा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए महाकालेश्वर मंदिर वापस आएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन