Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: वैश्य महासम्मेलन कि बदनावर ईकाई द्वारा वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया

Kailash Gupta

Fri, Jul 23, 2021
Post views : 129

बदनावर। वैश्विक महामारी कोरोन से बचाव हेतु शासन द्वारा निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन शिविर जगह जगह लगाए जा रहे। इसी तारतम्य में वैश्य महासम्मेलन की बदनावर ईकाई द्वारा रविवार को जैन धर्मशाला में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 325 लोगों का टिकाकरण किया गया। टिकाकरण हेतु जन सामान्य में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। टिकाकरण नौ बजे प्रारंभ होना था परन्तु लोग सुबह 6-7 बजे से ही लाइन लगा में लग गए थे। वैश्य महासम्मेलन द्वारा लोगों को खड़ा नहीं रहना पड़े इसलिए लोगों को बैठने कि व्यवस्था की गई। इससे व्यवस्था सुचारू चलते रहे और आमजन को तकलीफ नहीं उठाना पड़े इस प्रकार बदनावर में लोगों को लाइन लगाने के बजाए बैठने की व्यवस्था की गई यह बदनावर में पहला प्रयास था जो कि काफी सराहा गया।टिकाकरण के प्रारंभ में संस्था के वरिष्ठ सदस्य मनोज सोमानी, अमित जैन विकी, राजेंद्र सराफ संरक्षक हरिश माहेश्वरी, लोकेश गुप्ता, अध्यक्ष अरूण सुंदेचा, उपाध्यक्ष नवीन मुणत, रवी नाहर, रोहित जैन महामंत्री ओम पाटोदी, संस्था के सह सचिव आशीष खिमेसरा कोषाध्यक्ष नितेश तांतेड, विजय सोनी, आदि ने प्रथम टिकाकरण करवाने वाले पुरूष महिला एवं अस्पताल स्टाफ का मोतियों की माला से स्वागत किया गया।सम्पूर्ण टिकाकरण के दौरान संस्था के पदाधिकारी व सदस्य निलेश मोदी, नरेश चोपड़ा ,अनिल मूणत, महेंद्र चोपड़ा, राजेश मोदी, सचिन लौधा अशोक सुंदेशा, विनोद चौधरी, प्रितेश चौधरी निर्मल जी जैन ने व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष सचीत बाहेती, सौरभ सोमानी, आदित्य जैन, रोहित जैन, ने मिलकर समस्त टेक्निकल और कंप्यूटर व्यवस्थाएं संभाली इससे आमजन को पूरे दिन कोई तकलीफ नहीं हुई सभी काम सुचारू चलता रहा। टिकाकरण के अन्त में संस्था के अध्यक्ष अरूण सुंदेचा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी संस्था के ओम पाटोदी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन